पत्नी के लिए खाना बना रहा था पति : सिलेंडर फटा और एक पल में उजड़ गया परिवार

by

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। मायके से लौट रही एक महिला की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उसने घर पहुंचकर अपने पति को मृत पाया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में घटी। देवत बाजार के समीप सरकारी स्कूल के पास बने एक अस्थायी शैड में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद आग की लपटों ने पूरे शैड को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह तबाह हो गया।
इस अस्थायी शैड में नेपाली मूल का मजदूर हरी बहादुर (39) अपने परिवार के साथ रहता था। हादसे के वक्त उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के लौटने से पहले हरी बहादुर घर में खाना बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके और आग की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब मायके से लौटी पत्नी ने उजड़ा हुआ शैड और मलबे के बीच अपने पति की लाश देखी। पति की तलाश में भटकती महिला सच्चाई जानकर बदहवास हो गई। कुछ ही पलों में उसका पूरा संसार उजड़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, ताकि सिलेंडर फटने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन की ओर से उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) चौपाल ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 20 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को महिला आयोग का नोटिस : रैली में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

पंजाब महिला आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है. चन्नी पर विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा में चुनावी रैली के दौरान महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगा वॉकथॉन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करंे संबंधित अधिकारी : DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने मैगा वॉकथॉन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों...
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने वार्ड अटेंडेंटों की भर्ती परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी

14 नवंबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस की उक्त भर्ती परीक्षा होशियारपुर, 12 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट : प्रदेश हित के मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश पर व्यय विभाग द्वारा बाह्य सहायता प्राप्त करने...
Translate »
error: Content is protected !!