पत्नी को खिलाया खाना, फिर साथ किया डांस : कर दिया फिर बड़ा कांड, पति समेत 6 ग्रिफ्तार

by

लुधियाना : पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए महिला के पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है. पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पति अम्लोक मित्तल ने ही यह साजिश रची थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि कल मृतक के शव को डीएमसी में रखकर जिस तरह से कुछ लोगों ने पूरा माहौल बनाया।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने बड़ी मेहनत से इस रहस्य को सुलझाया है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को ढाई लाख रुपये में सुपारी दी थी। 50 हजार पहले दे दिए थे और 2 लाख रुपये और देने थे. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को कुछ लोगों ने हाईलाइट किया और कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर जांच पर पड़ता है।

प्रेम संबंध होने पर दिया हत्या को अंजाम
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वह पहले भी दो बार अपनी पत्नी को मारने की योजना बना चुका था. कुलदीप चहल ने कहा कि किसी और महिला से प्रेम संबंध होने पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया. उसने बताया कि पत्नी को उसके प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी मिल गई थी जिसके बाद वह उसे मारने की योजना बना रहा था. आरोपी जिस कार में आए थे उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गहन जांच जारी
उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के लिए उनके पति ही मास्टरमाइंड था. हालांकि घटना स्थल पर आरोपी की प्रेमिका उसके साथ नहीं थी, लेकिन वह भी इस साजिश में शामिल थी. इस संबंध में और गहन जांच की जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ साहनेवाल और कुछ ढंडारी के रहने वाले हैं. पुलिस उनके पुराने कागजात की भी जांच कर रही है।

बता दें कि घटना वाली रात आरोपी पहले पत्नी को लेकर शहर से दूर रेस्त्रां में खाना खिलाने के लिए लेकर गया फिर वहाँ उसने खाना खाने के बाद डी जे पर पत्नी के साथ डांस किया जिसकी उसने वीडियो भी बनाई फिर वापसी पर रास्ते में इस घटना को अंजाम दे दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% – ब्रेन ट्यूमर हर उम्र में हो सकता : डॉ. प्रदीप शर्मा

होशियारपुर, 8 जून: “ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% है। दुनिया भर में हर दिन ब्रेन ट्यूमर के लगभग 500 नए मामलों का निदान किया जाता है और उनमें से अधिकांश वंशानुगत नहीं...
article-image
पंजाब

हार्ट अटैक से एएसआई की मौत : दकोहा फाटक के सामने एएसआई चरणजीत सिंह ड्यूटी दे रहे थे

जालंधर  : जालंधर में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई चरणजीत सिंह की ड्यूटी दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। एएसआई चरणजीत सिंह  दकोहा फाटक के सामने ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान ड्यूटी...
article-image
पंजाब

सहारा एवं पर्ल कंपनियों के पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार करे ठोस कार्रवाई : खन्ना

होशियारपुर, 31 जुलाई। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने विकास मंच गढ़शंकर के प्रधान कुलविंदर सिंह संघा द्वारा सहारा एवं पर्ल कंपनियों से पीड़ित निवेशकों की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हवा में पायलटों की भिड़ंत! चाकू से हमला, 180 यात्रियों वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

कॉकपिट में पायलटों के बीच विवाद से मचा हड़कंप, 7500 इमरजेंसी कोड सक्रिय होने के बाद इजरायल ने भेजे लड़ाकू विमान तेल अवीव। दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान...
Translate »
error: Content is protected !!