पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में कई गुणा बढ़ोतरी : यादविंद्र गोमा

by

खेल मंत्री ने किया तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ

कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को 17 करोड़ रुपए की सम्मान राशि जारी

नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी : आयुष, युवा सेवाएं और खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज यहां राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप-2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 25 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 महिला व लगभग 300 पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं।
इस अवसर पर यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों की सम्मान राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है। ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर यह राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की गई है।
उन्होंने कहा कि एशियन गेम्ज एवं पैरा एशियन प्रतियोगिता के पदक विजेताओं की प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। इनमें स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर चार करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार राष्ट्रमंडल खेलों एवं पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख के बजाय दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया, जिसके तहत इन खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में यात्रा के दौरान थ्री टीयर सुविधा रेल यात्रा में प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इतना ही नहीं दूरस्थ राज्यों में प्रतियोगिता के लिए उन्हें हवाई यात्रा भत्ता देने का भी फैसला किया गया है।
उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास में भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी जिला में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला में 26 खेल मैदानों के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ 90 लाख रूपये की राशि व्यय की गई है। जिला के सुंदरनगर में 10 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से एक भव्य इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में भी चालू वित्त वर्ष में 6 लाख 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि पदक विजेता खिलाड़ियों को वितरित की गई है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की।
प्रतियोगिता में पहुंचने पर परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव ने मंत्री का स्वागत किया जबकि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। स्थानीय कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एचपीएमसी बीओडी सदस्य जोगेंद्र गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) रुपिंदर कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, कॉलेज के प्राचार्य संजीव कुमार, एआईसीएस दिल्ली से समन्वयक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार, अर्जुन पुरस्कार विजेता पूजा ढांडा, ओलंपियन सीमा बिस्ला, पर्यवेक्षक सुनील कुमार, संयोजक महक सिंह, नोडल अधिकारी परशुराम पुरस्कार विजेता जगदीश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए मिले : जयराम ठाकुर

प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ की नाइंसाफ़ी का जवाब देंगे लोग एएम नाथ। हमीरपुर/बड़सर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा बगबां की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुक्सान-पुनर्वास का लिया जायजा आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सुख की सरकार का विशेष फोक्स: बाली

क्षतिग्रस्त अधोसंरचना की बहाली को धन की कमी नहीं आने दी जाएगी आड़े,घीण में सामुदायिक भवन तथा आंगनबाड़ी का भवन बनाने की घोषणा धर्मशाला, नगरोटा, 11 सितंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने बरियाल स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र : शिक्षक बच्चों के सबसे बड़े प्रेरक व मार्गदर्शक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

नगरोटा सूरियां,11 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि शिक्षक बच्चों के लिए सबसे बड़े प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं जिनसे बच्चे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं व...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!