पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए 6 नवम्बर से 15 नवम्बर तक उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में काउंसलिंग

by

शिमला, 26 अक्तूबर – उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा खेम राज भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (कला व विज्ञान नाॅन मैडिकल/मैडिकल संकाय) के सत्रवार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के साधारण तथा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों (जिनका वर्गवार व सत्रवार पूर्ण विवरण पत्र के पृष्ठ भाग पर है) को अनुबंध आधार पर भरने के लिए 6 नवम्बर, 2023 से 15 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 10 बजे उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा जिला शिमला के कार्यालय में काउंसलिंग होनी है।
उन्होंने बताया कि पात्र प्रत्याशी जो साधारण तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षित वर्ग के पद के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी पासपोर्ट साईज की नवीनतम फोटो, शैक्षणिक व व्यवसायिक, चरित्र, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के साधारण तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षित वर्ग के संबंधित प्रमाण-पत्रों सहित उक्त तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित : जन सेवा का लिया संकल्प

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : ग्राम विकास समिति बमोत द्वारा रविवार को ग्राम बमोत में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह अतुलनीय और भारत के पुनरुत्थान का स्वर्ण काल रहा…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटासनी में शूटिंग रेंज डेढ़ से दो सालों मे बनकर होगा तैयार : विक्रमादित्य सिंह ने कुफरी के नजदीक चियोग में आयोजित 29वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

शिमला 15 जून – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।...
Translate »
error: Content is protected !!