पदोन्नति के बाद 15 दिनों के भीतर संभालना होगा पदभार : अन्यथा हो जाएंगे पदोन्नति के आदेश रद्द

by
शिमला।  हिमाचल प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम खबर है। प्रदेश सरकार के वे कर्मचारी जिनके लिए पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं, उन्हें 15 दिनों में पदभार संभालना होगा।
जो अधिकारी या कर्मचारी पदोन्नति आदेशों के जारी होने के 15 दिनों के भीतर नई नियुक्ति वाले स्थानों पर पदभार नहीं संभालेगा उसके पदोन्नति आदेशों को रद्द कर दिया जाएगा।  इस संबंध में प्रदेश के सभी विभागों को इन निर्देशों काे सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार के संज्ञान में ये बात आई है कि पदोन्नति के बाद अधिकारी व कर्मचारी एक-एक माह तक पदोन्नति के बाद नए स्थान पर पदभार नहीं संभाल रहे हैं इस तरह कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। सरकार न
कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा लाभ  :   ऐसे में इन निर्देशों से पदोन्नति के लिए कतारों में लगे अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को लाभ मिल सकेगा। पदोन्नति के बाद देखा गया है कि मनपसंद का स्टेशन न मिलने पर कर्मचारी-अधिकारी पदभार नहीं संभालते। इसकी वजह से लोगों के काम प्रभावित होते हैं और उन्हें सुविधा नहीं मिल पाती।
कई कर्मचारी कई जगह ले चुके प्रमोशन :  ऐसे में सरकार से अपने पसंद के स्थान पर तैनाती का जुगाड़ लगाते रहते हैं। प्रदेश  में वर्तमान में पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारी व अधिकारी विभिन्न विभागों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।  बीते लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों  कर प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश कार्मिक विभाग की तरफ से इस तरह के निर्देश लोगों को आने वाले दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जो एक ही स्थान पर कई-कई पदोन्नतियां ले चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कॉलरशिप घोटाले में ईडी ने भी जांच तेज कर दी : करीब 250 करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले की जांच पिछले करीब 4 साल से सीबीआई कर रही

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा माने जा रहे स्कॉलरशिप घोटाले में ईडी ने भी जांच तेज कर दी है। करीब 250 करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले की जांच पिछले करीब...
हिमाचल प्रदेश

रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त

आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला ऊना, 11 जुलाई – हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने टुंडी में पुस्तकालय का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा, ( चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत टुंडी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे...
Translate »
error: Content is protected !!