परगट सिंह सिंह के साथ जुटा कांग्रेस का वरिष्ठ और युवा नेतृत्व, संगठन मजबूती पर जोर

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह से दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और युवा नेताओं ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। परगट सिंह की नियुक्ति के बाद दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से उनकी मुलाकातों का सिलसिला जारी है।

इस दौरान पूर्व मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और गुरकीरत सिंह कोटली समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने परगट सिंह से मुलाकात की। पूर्व विधायक किकी ढिल्लों, इंदरबीर सिंह बुलारिया, सुखपाल सिंह भुल्लर और अंगद सैनी भी उन्हें बधाई देने पहुंचे।

युवा नेतृत्व की ओर से पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों, भगवानपाल सिंह सचर और एनएसयूआई अध्यक्ष ईशरप्रीत सिंह सिद्धू सहित कई नेताओं ने भी परगट सिंह से मुलाकात की।

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

परगट सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने और पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की है। कांग्रेस महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की लगातार हो रही मुलाकातों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

परगट सिंह ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पंजाब के लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल बम से बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर हमला : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गुरदासपुर  : गांव घुम्मनकलां में तीन नकाबपोश आरोपितों ने बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर मंगलवार रात पेट्रोल बम से हमला कर दिया। बम घर के आंगन में गिरा, जिसके चलते कोई नुकसान...
article-image
पंजाब

पवित्र मणिमहेश यात्रा प्रशासन ने रोकी : गुई नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक श्रद्धालु की मौत

प्रशासन ने रोकी यात्रा, DC चंबा ने की यह अपील एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश का कहर अब पवित्र मणिमहेश यात्रा पर भी टूट पड़ा है। लगातार हो रहे...
article-image
पंजाब

39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर को 3-1 के अंतर से हराया

गढ़शंकर : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
पंजाब

4 साल का रिपोर्ट कार्ड : पंजाब 16,000 सभाएं आयोजित करके आम आदमी पार्टी रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी

चंडीगढ़, 25 मार्च  : आम आदमी पार्टी ने आज भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने पर पंजाब में 10 दिवसीय राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई...
Translate »
error: Content is protected !!