परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

by
एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार शिमला की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच बने डिवाइडर को तोड़ कर दूसरी लेन में घुस गया और चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। हादसा इतना गंभीर था कि जिस कार से यह ट्रक टकराया वे पूरी तरह से प्रेस हो गई है। घटना की सुचना मिलते ही परवाणु पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
वहीं घटना की सुचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई तो अग्निशमन विभाग का भी बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच पुलिस विभाग के साथ मिल कर बचाव कार्य में जुट गया। अंतिम सुचना मिलने पर जिस कार को टक्कर मारी गई उस कार से दो लोगों को निकाल लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग का रेस्कियू ऑपरेशन जारी था। अग्निशमन अधिकारी रविंदर शर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं अग्निशमन का सांझा रेस्कियू ऑपरेशन जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए – विक्रमादित्य सिंह

*लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर.एस.एस. स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

होशियारपुर, 3 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश के लिए संगठन को मजबूत करेगी आम आदमी पार्टी: सुरेंद्र पंडित

एएम नाथ । मंडी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने कहा कि आने 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनेगी। जिसके लिए प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!