पराली को आग लगाने की घटनाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में अब तक आई 77 प्रतिशत गिरावट: कोमल मित्तल

by

गांव नरियाला के किसान हरविंदर सिंह ने सुपर सीडर के मदद से 100 एकड़ में पराली को बिना आग लगाए की गेहूं की बिजाई
होशियारपुर, 05 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि वातावरण को बचाने व राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन करने के लिए जिला प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से लगातार किसानों को अलग-अलग प्रयासों के साथ पराली के सुचारु प्रबंधन के बारे में जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर 2023 तक जिले में पंजाब रिमोट सैंसिंग सैंटर लुधियाना की ओर से कुल 50 स्थानों पर आग की घटनाओं को दर्ज किया गया है जबकि पिछले वर्ष 2022 में उक्त तिथि तक 222 घटनाएं दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर तक आग लगने की घटनाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले 77 प्रतिशत गिरावट आई है।
इसी कड़ी में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से जिले में पराली प्रबंधन के कार्यों संबंधी जायजा लिया गया। उन्होंने ब्लाक माहिलपुर के गांव नरियाला का दौरा किया जहां उन्होंने किसानों को पराली को आग न लगाकर इसको अलग-अलग तरीकों के साथ प्रबंधन करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने उन किसानों के खेतों का भी दौरा किया, जिनकी ओर से पराली को बिना आग लगाए इसका खेत में सुपर सीडर की मदद से प्रबंधन कर गेहूं की बिजाई की जा रही है। मौके पर उपस्थित किसान हरमिंदर सिंह, जिसकी ओर से इलाके के किसानों के खेतों में पराली प्रबंधन किया जा रहा है, ने बताया कि उसकी ओर से अपने सुपर सीडर की मदद से अन्य किसानों को वाजिब रेट पर गेहूं की बिजाई पराली को बिना आग लगाए की जा रही है व उसकी ओर से करीब 100 एकड़ में किसानों की इस विधि से बिजाई की जा चुकी है।
कोमल मित्तल ने किसानों को आने वाले दिनों के दौरान भी पराली को बिल्कुल भी आग न लगाने की अपील करते हुए अपने जिले में मौजूद मशीनरी की मदद से इसका योग्य प्रबंधन करने पर जोर दिया। उन्होंने समूह कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद व खेतों के लगातार दौरे के निर्देश दिए ताकि जिले में पराली को आग लगाने की घटनाएं न हो। इस मौके पर एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस व कृषि विकास अधिकारी डा. हरप्रीत सिंह ने किसानों को ब्लाक में स्थापित कस्टम हायरिंग सैंटर में उपलब्ध पराली प्रबंधन मशीनरी का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की व किसानों को जिला प्रशासन के पराली प्रबंध अभियान में भरपूर साथ देने की उम्मीद जताई। इस मौके पर इलाके के किसान कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह, दविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, ओंकार सिंह, बलजिंदर सिंह, राजवीर सिंह, मनवीर सिंह, मोता सिंह नंबरदार, बलजीत सिंह, बलिहार सिंह आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलने से पहले लिखे 12 पेज, 8 करोड़ की ठगी और मानसिक प्रताड़ना: Ex IPS अमर चहल की खुदकुशी की कोशिश का सच

पटियाला : पटियाला में एक सनसनीखेज घटना हुई। पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटनास्थल से...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोज का ड्रामा बन गया : पंजाब सरकार पर क्यों भड़के SC जज, लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई और राज्य के महाधिवक्ता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकार के वकील अदालत में पेश हों। पंजाब सरकार के वकीलों...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी को मनाएगी बेटियों की लोहड़ी 

गढ़शंकर,  6 जनवरी :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी दिन रविवार को गांव मोइला वाहिदपुर में बेटियों की लोहड़ी का आयोजन करेगी। यह बात सोसायटी की महिला विंग की पदाधिकारियों किरण बाला...
Translate »
error: Content is protected !!