परिवार ने सुरेंद्र सिंह सचदेवा की आंखें मरणोपरांत की दान 

by
गढ़शंकर, 17 फरवरी: सोमवार सुबह दिवंगत हुए सुरिंदर सिंह सचदेवा के परिवार ने उनकी आंखें मरणोपरांत दान कर दीं। यह कार्य संकरा आई बैंक लुधियाना की टीम ने रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी गढ़शंकर के सहयोग से पूरा किया। दिवंगत सुरिंदर सिंह सचदेवा के पुत्र गुरप्रीत सिंह सचदेवा, बहू दलविंदर कौर, भाई इकबाल सिंह सचदेवा और पुत्री हरप्रीत कौर सचदेवा ने संस्था को आंखें सौंपीं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. तरसेम सिंह ने कहा कि ये आंखें दो लोगों के जीवन को रोशन करेंगी। परिवार का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर सोमनाथ बंगड़ कौंसलर, जसविंदर सिंह बजाज, तरण सचदेवा, लखविंदर सिंह अध्यक्ष गढ़शंकर यूनिट, ओंकार सिंह चाहलपुरी सचिव, राजन मल्हन कैशियर, जगदीश राय आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन : संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 5 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लोगों...
article-image
पंजाब

पीएसईबी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान: 13 फरवरी से होंगी पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं , किस क्लास के एग्जाम किस तारीख पर जानने के लिए पढ़े …

मोहाली  :  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कुछ समय पहले पीएसईबी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों का एलान किया था। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं  के एग्जाम...
Translate »
error: Content is protected !!