परिवारवाद और सत्ता की राजनीति में उलझे रहे अकाली, भाजपा और कांग्रेस : भगवंत मान

by
हांस कलां में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला, अकाली-भाजपा गठबंधन को बताया सत्ता हासिल करने की कवायद; पंचायत को विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट सौंपी

जगराओं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने लंबे समय तक पंजाब की सत्ता को अपने परिवारों तक सीमित रखा। उन्होंने अकाली दल और भाजपा के दोबारा हुए गठबंधन को सत्ता हासिल करने की कोशिश करार दिया। मुख्यमंत्री रविवार को जगराओं के नजदीक दाखा विधानसभा क्षेत्र के गांव हांस कलां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

मान ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि पिछले करीब 70 वर्षों से पंजाब में अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की राजनीति एक ही ‘पांच सूत्री कार्यक्रम’ के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इन दलों के नेताओं ने आम जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के बजाय अपने भाई, बेटे, भतीजे और रिश्तेदारों को राजनीतिक पदों पर स्थापित करने को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन तीनों दलों के कई नेता राजनीतिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता कभी कांग्रेस में थे, उनमें से कई आज भाजपा में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं। 8 दिसंबर को मोगा में प्रस्तावित अकाली-भाजपा रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो नेता कभी एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते थे, वे अब एक ही मंच पर दिखाई देंगे।

भाजपा पर दूसरे दलों को कमजोर करने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को अपने साथ शामिल कर उन पार्टियों को कमजोर करने की रणनीति पर काम करती है। इस संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का उदाहरण देते हुए रेलगाड़ी से जुड़ा व्यंग्य किया। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिए जाने और बाद में एयर इंडिया की बिक्री का भी उल्लेख किया।

सुखबीर बादल से पूछा, पुराने आरोप और मुद्दे कहां गए?

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मान ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ गठबंधन का मकसद सत्ता में वापसी करना और हरसिमरत कौर बादल को दोबारा केंद्रीय मंत्री बनवाना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन से पहले सुखबीर बादल भाजपा पर पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने उन मुद्दों पर चुप्पी साध ली है।

मान ने तख्त साहिबान, दिल्ली और हरियाणा की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड तथा पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए अकाली दल के बदले हुए रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले करीब 700 किसानों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन करते समय किसानों की कुर्बानियों को नजरअंदाज कर दिया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय समारोहों में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। नशे के खिलाफ लड़ाई पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकाली नेताओं के साथ मंच साझा कर पंजाब को नशामुक्त बनाने की बातें करेंगे।

मुफ्त बिजली से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली की सुविधा दी गई है। खेती के लिए बिजली आपूर्ति का समय भी रात से बदलकर सुबह किया गया, ताकि किसानों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार से पहले खेती में नहरी पानी का इस्तेमाल करीब 20 प्रतिशत था, जिसे खेतों तक खाल बनाकर और पाइपलाइन बिछाकर लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है। इससे फसलों की पैदावार बढ़ने के साथ भूजल स्तर में भी सुधार हुआ है।

शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार किया गया है, नए शिक्षकों की भर्ती की गई है और शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए दावा किया कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पहले 27वें स्थान पर था, जबकि अब केरल को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 1,200 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं और लोगों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना के तहत अब तक करीब 50 हजार मरीजों के हृदय में मुफ्त स्टेंट लगाए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

NIA ने लौरेंस बिश्नोई के पंजाब-हरियाणा में छापेमारी से जुड़े ठिकाने पर की रेड

चंडीगढ़   : देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ का भंडाफोड़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 32 स्थानों पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
पंजाब

जमीन वेचने में 29 लाख ठगी की करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने 20 एक्ड़ 04 कनाल जमीन वेचने के नाम पर दस लाख एक व्यक्ति से और 19 लाख 32 हजार रुपए दूसरे व्यक्ति से ठगने के मामले में आरेापी व्यक्ति के खिलाफ...
article-image
पंजाब

फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56,...
Translate »
error: Content is protected !!