पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

by

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा के लोगों के वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिससे वाहन में सवार 5 लोगों में एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए।

दुघर्टना का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
जहां सभी घायलों प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को मद्देनजर रखते हुए सभी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।
जबकि हरियाणा के लोगों के वाहन को टक्कर मारने वाला वाहन मौके पर नहीं था। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

4 केस दर्ज : चोरी करने के आरोप में, फतेहपुर में घर में की थी चोरी

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह बंगा चौक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे इस दौरान कंवर जगवीर...
article-image
पंजाब

350वां शताब्दी समारोह को समर्पित नगर कीर्तन संबंधी पोस्टर जारी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहीदी की 350वीं बरसी को समर्पित शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में...
article-image
पंजाब

इग्नू’ में जुलाई 2025 सत्र हेतु नव-प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

‘ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू स्टडी सेंटर 2216 होशियारपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल कालिया ने सूचित किया कि जुलाई 2025 सत्र में नव-प्रवेश लेने हेतु इग्नू की वैबसाइट के...
Translate »
error: Content is protected !!