पर्यटन गतिविधियों में प्रशिक्षित युवाओं का बनाया जाए सहकारी संगठन : उपायुक्त

by

कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को सहकारिता से जोड़ने पर जोर

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और इसके माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार व उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त ने कहा कि सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इसके साथ जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) की विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित युवाओं और इससे जुड़े लोगों को सहकारी संस्था के रूप में संगठित किया जाए। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं को व्यवस्थित एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि चम्बा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और स्थानीय युवाओं को इन संभावनाओं से जोड़कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को सामूहिक रूप से कार्य करने और अपनी सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने का मंच मिलेगा।
उपायुक्त ने कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और पर्यटन जैसी स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को सहकारी समितियों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। युवाओं और स्थानीय लोगों को इनके माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
—————-
चम्बा की 158 पंचायतों तक पहुंची सहकारिता, 175 समितियां गठित

बैठक में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह ने बताया कि जिले में सहकारिता का विस्तार 158 पंचायतों तक हो चुका है और वर्तमान में 175 सहकारी समितियां गठित हैं। इनमें 31 पैक्स उर्वरक विक्रेता के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 129 सहकारी समितियों ने साझा सेवा केंद्र के लिए आवेदन किया है, जबकि 84 समितियां मंच पर शामिल हो चुकी हैं।
बैठक में उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कर्ण, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री ने जिला ऊना के औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बल्क ड्रग पार्क और नेस्ले औद्योगिक ईकाई का किया दौरा ऊना, 15 अप्रैल – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने हरोली विधान सभा क्षेत्र के बाथू में गगरेट, हरोली और मैहतपुर औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर माइकल का ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भव्य स्वागत : कर्मचारियों के हितों की रक्षा का दिया भरोसा

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 20 मई: ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एवं एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज कन्वीनर सुरमुख सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पब्लिक हेल्थ MICHEL से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलेरा स्कूल में हेडमास्टर पर नशे में पहुंचने के आरोप, अभिभावकों का हंगामा

चम्बा के सरकारी स्कूल में विवाद, हेडमास्टर के व्यवहार पर उठे सवाल स्कूल परिसर में विरोध के बीच निकले हेडमास्टर, जांच की मांग तेज एएम नाथ। चम्बा (मंगलेरा) : चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जेपी नड्डा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा : हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के लगाए नारें

एएम नाथ । सोलन ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के माल रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में...
Translate »
error: Content is protected !!