पर्यटन सीजन से पहले तीर्थन घाटी में पुलिस और पर्यटन कारोबारियों के बीच समन्वय बैठक का आयोजन

by

नशे की रोकथाम से लेकर पर्यटक सुरक्षा तक, तीर्थन में पुलिस ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण एवं जिम्मेदार पर्यटन पर हुआ मंथन।

ड्रग्स की सूचना और आपात स्थिति में 112 नंबर पर करें संपर्क- डीएसपी राज कुमार.

तीर्थन घाटी गुशैनी/बंजार, परस राम भारती। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए तीर्थन घाटी में पर्यटन कारोबार को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास एसोसिएशन की ओर से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की तीर्थन रेंज स्थित शाईरोपा सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान वरुण भारती ने की, जबकि उप पुलिस अधीक्षक (एसडीपीओ) बंजार राज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में तीर्थन घाटी के होटल एवं होम-स्टे संचालकों, पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों तथा स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। पर्यटन कारोबारियों ने एसडीपीओ राज कुमार का हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।

बैठक के दौरान एसडीपीओ राज कुमार ने उपस्थित पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय लोगों को सिंथेटिक नशे की रोकथाम, डीजे एवं लाउडस्पीकर के निर्धारित नियमों के पालन, किरायेदारों के सत्यापन, सी-फॉर्म, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन सहायता और ड्रग्स की सूचना के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने होटल एवं होम-स्टे संचालकों से आग्रह किया कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग बिल्कुल न किया जाए। अन्य समय में भी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति, निर्धारित ध्वनि सीमा तथा लागू नियमों का पालन करते हुए ही ध्वनि उपकरणों का प्रयोग किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर जोर.

बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधिकारी ने होटल एवं होम-स्टे संचालकों से आग्रह किया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन निर्धारित होटल पार्किंग अथवा चिन्हित और उपयुक्त पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने के लिए प्रेरित करें। इससे सड़कों पर अनावश्यक जाम और यातायात में बाधा से बचा जा सकेगा।

नदी किनारे सुरक्षा और सीसीटीवी लगाने की अपील.

पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाने तथा होटल, होम-स्टे और अन्य परिसरों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए भी जागरूक किया गया।

उप मंडल पुलिस अधिकारी द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि अथवा संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का सहयोग आवश्यक है।

पुलिस प्रशासन को सहयोग का दिया आश्वासन.

बैठक में उपस्थित पर्यटन कारोबारियों और स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में अजय सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर, उपेंद्र सिंह, पंकी सूद, तरुण ठाकुर, लोकेश्वर सिंह, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, फतेह चंद, राघव कालरा, राकेश ठाकुर, नरेश कुमार और मेघा गौर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीटीडीसी के आठ होटल निजी हाथों में देने का फैसला, नगरोटा में 180 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला बड़ा होटल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने घाटे में चल रहे हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएनएम) आधार पर निजी हाथों में देने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके से तीन-तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल : जयराम ठाकुर

त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें सरकार, अपराधियों पर लगाए लगाम एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा सेल्फ अनुमोदित : 1511 करोड़ 73 लाख 61 हजार की राशि के 63489 कार्यों के शेल्फ का किया गया अनुमोदन – ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक आयोजित, डा. नीलम कुमारी  ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक अध्यक्ष डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज परिषद के सभागार में  आयोजित की गई । बैठक  में  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!