पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक – आकांक्षा डोगरा

by

एएम नाथ। सोलन : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य को बचाना नितांत आवश्यक है। आकांक्षा डोगरा आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ग्राम पंचायत जौणाजी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।  आकांक्षा डोगरा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस 05 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ‘प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें’ थीम के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति और मानव के बीच में संतुलन होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पौधारोपण के लिए सरकार बरसात के दिनों में उचित व्यवस्था करती है लेकिन अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी जीवंतता सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। इनमें निःशुल्क कानूनी सहायता योजना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और प्रति वर्ष 03 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग निःशुल्क कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
May be an image of 10 people and textनालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए समय-समय राष्ट्रीय लोक अदालत भी लगाई जाती है।
आकांक्षा डोगरा ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत जौणाजी के कार्यालय में देवदार का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों, महिला मंडल के सदस्यों तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई।
शिविर में ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंति, उप प्रधान अमर दत, वार्ड सदस्य नीलम शर्मा, ममता, रघुवीर सिंह, जिया लाल, सोहन लाल, सत्या देवी व माला देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौणाजी के प्रधानाचार्य कमल, महिला मंडल दामकड़ी, कनाह व दरांह की सदस्य तथा ग्राम संगठन शूलिनी के सदस्यों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच : 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए

सोलन : भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मुख्यमंत्री से मिले पीएम मोदी …. कई बार बातचीत के दौरान हंसी-ठहाकों को दौर गूंजता रहा-कहीं हुई सीरियस बात

नई दिल्ली।  पीएम मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग  की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें देश भर के मुख्यमंत्री और राज्य प्रमुख ‘Viksit Rajya for Viksit Bharat @2047’ विषय...
Translate »
error: Content is protected !!