पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों का रचनात्मक सहयोग जरूरी: पठानिया

by

उपमुख्य सचेतक ने धारकंडी के रिडकमार में किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
बोले, रिडकमार-कुठारना सड़क के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 24 करोड़
एएम नाथ : शाहपुर 09 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों की रचनात्मक सहभागिता अत्यंत जरूरी है। उन्होंने आमजनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि जन्मदिन,शादी की वर्षगांठ जैसे पावन अवसरों पर में हम सब पौधारोपण करें। शुक्रवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के धारकंडी क्षेत्र के रिडकमार में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 75वें वन महोत्सव के अंतर्गत 9 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने बताया कि धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत लगभग 95 हेक्टेयर भूमि पर आंवला ,कचनार, बेहड़ा ,देवदार इत्यादि के पौधे लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शाहपुर से लाम तथा रिडकमार से कुठारना सड़क के संवर्धन एवं सुधारीकरण पर लगभग 24 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग को धारकंडी में चल रहे 33केवी के कार्य को अगले एक से डेढ़ महीने में पूरा करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्राउट की बहुत अधिक सम्भावनाएं हैं और उनके आग्रह पर प्रदेश सरकार ने धारकंडी को ट्राउट हब के रूप में विकसित करने के लिये 1 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं इसके लिए वह मुख्यमंत्री महोदय के आभारी हैं ।उन्होंने कहा कि धारकंडी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके अंतर्गत नोली से करेरी तथा चन्द्रेला में सोलर लाइट लगाई जायेंगी तथा खबरू वाटरफॉल को भी पर्यटक की दृष्टि से ओर अधिक विकसित किया जाएगा ।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रिडकमार वेटनिरी डिस्पेंसरी भवन का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए ।
धारकंडी में पौधारोपण कार्यक्रम में 0.25 हेक्टेयर वन भूमि पर कॉलेज तथा स्कूल के बच्चों एवं अन्य लोगों ने आंवला कचनार तथा बेहड़ा इत्यादि के पौधे लगाए । डीएफओ दिनेश शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा वन महोत्सव बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, साइंटिफिक अधिकारी एवं प्रभारी एटीसी शाहपुर सुनन्दा पठानिया,डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीएमओ शाहपुर डॉ एचपी सिंह, डीएम नरेश, डीपीओ नरेंद्र,आरओ सुमित शर्मा,सहायक निदेशक मत्स्य जय सिंह,सहायक अभियंता जलशक्ति मोहम्मद रज्जाक ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, डॉ सुशील शर्मा, जिप सदस्य रितिका शर्मा,ब्लॉक महिला काँग्रेस अध्यक्ष एवं जिप सदस्य नीना ठाकुर,सिहवाँ के प्रधान अजय बबली, धारकंडी कांग्रेस के प्रधान शशि शर्मा,पूर्व प्रधान निर्मल , पूर्व बीडीसी सदस्य अक्षय , जेई करनैल सिंह, उपप्रधान पप्पू, प्रधान राजिंदर, महिला मंडल प्रधान तृप्ता देवी के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा धारकंडी की सभी पंचायतों के लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना की आदिती शारदा ने खोजा एक शुद्र ग्रह, डीसी ने किया सम्मानित

ऊना 1 अक्तूबर – ऊना की 16 वर्षीय आदिती शारदा ने एक शुद्र ग्रह की खोज करके खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर आज उन्हें उपायुक्त...
हिमाचल प्रदेश

2400 करोड़ की योजना से विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल : आरएस बाली

एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने हमीरपुर में की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। हमीरपुर 15 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस मंगलवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
Translate »
error: Content is protected !!