पलाही पुल के आस-पास जमा रेत-बजरी की नीलामी 13 को सुजानपुर में

by
हमीरपुर 07 दिसंबर। सुजानपुर के निकट पलाही में मैहली खड्ड पर बने पुल के आस-पास भारी मात्रा में जमा हुए लगभग 3.83 लाख मीट्रिक टन पत्थरों, रेत और बजरी को खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। एडीसी मनेश यादव ने बताया कि इसकी नीलामी प्रक्रिया 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि यह नीलामी केवल पुल से 250 मीटर नीचे तक और पुल से 350 मीटर ऊपर तक के क्षेत्र में जमा पत्थरों, रेत और बजरी की होगी। इसके अलावा दोनों तरफ 10-10 मीटर का क्षेत्र भी छोड़ दिया जाएगा। एडीसी ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में नीलामी में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए खनि अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में या दूरभाष नंबर 01972221520 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त जिला हमीरपुर की वैबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। चयनित उच्चतम बोलीदाता से नीलामी राशि 3 बराबर किस्तों में वसूल की जाएगी।
पहली किस्त नीलामी के समय और अन्य दो किस्तें दो-दो माह के अंतराल में जमा करवानी होगी। नीलामी की अन्य शर्तें मौके पर ही पढ़कर सुनाई जाएंगी। बोलीदाता को बोली से पूर्व 15 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी जो कि नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत वापस कर दी जाएगी। बोलीदाता के पास अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूती: हिमाचल सरकार ने कानून में किए अहम संशोधन

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, रख-रखाव और सड़क अवसंरचना के बेहतर प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉरगेट कांगड़ा : मिशन रिपीट के लिए भाजपा की कांगड़ा जिले में सरगर्मियां जोरों पर

‘ धर्मशाला :  आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘मिशन रिपीट’ के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जिसको लेकर जेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एच.पी. शिवा परियोजना बागवानी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी : जगत सिंह नेगी

एच.पी. शिवा परियोजना की प्रगति पर धर्मशाला में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में गत दिवस माननीय बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज का प्रदर्शन : सुक्खू सरकार पर लगाया लीपापोती का आरोप

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू हुए विरोध की चिंगारी अब पूरे सूबे में फैल चुकी है। आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिंदू समाज सड़क पर उतरकर...
Translate »
error: Content is protected !!