पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

by

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा
लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जिन्होंने।कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा रखे गए 35000 करोड़ रुपये के बजट और वास्तविकता को लेकर भी सवाल किए हैं।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि पंजाब में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बीते दिन 17644 पहले और दूसरे डोज के कोरोना के टीके लगे हैं, जो जरूरत से बहुत कम है और यह कोरोना वैक्सीन की भारी कमी का नतीजा है। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन के आवंटन को लेकर पक्षपात किया जा रहा है और भाजपा शासित प्रदेशों में ड्राइव थ्रू भी टीके लगते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 35000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था, परंतु 136 दिनों में सिर्फ 19 करोड लोगों को ही पहले और दूसरे डोज का टीका लग सका है। जबकि देश की करीब 139 करोड आबादी के लिए 280 करोड़ टीके चाहिए।
इसी तरह दीवाने मोदी सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे बिना कारण खर्चों पर भी सवाल किए हैं, जिसमें 20 हजार करोड़ रुपए से नई संसद बनाना भी शामिल है। जबकि लोगों की जानें ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास अब अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बन चुका है। देश में इन बुरे हालातों में दवाइयों की कालाबाजारी चल रही है और पीएम केयर्स फंड का पैसा कहां गया, पता नहीं चल रहा
दीवान ने कहा कि लोग अब डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दिन याद करते हैं, जब पेट्रोल पर एक्साइज 9.48 रुपए थी, जो अब 32.98 हो चुकी है। इसी तरह डीजल पर एक्साइज 3.56 रुपए थी, जो अब 31.83 रुपए हो चुकी है। इस तरह बीते 70 सालों के दौरान जो सरसों का तेल 60 से 70 रुपए प्रति लीटर था, अब 200 रुपए को पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर सरसों तेल का इस्तेमाल करने वाले आम लोगों पर पड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
article-image
पंजाब

मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की ले सकते शपथ : मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था वादा

जालंधर : जालंधर वेस्ट सीट से भारी मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का...
article-image
पंजाब

किसानों और पुलिस में झड़प : पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

बठिंडा : बठिंडा में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर किसान बठिंडा डीसी आफिस का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे...
Translate »
error: Content is protected !!