पवन शर्मा बने गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्यों की घोषणा के साथ ही भरमौर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े पवन शर्मा को गद्दी कल्याण बोर्ड का सदस्य मनोनीत किए जाने पर गद्दी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नव-मनोनयन पर पवन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गद्दी समाज के हितों को प्राथमिकता देना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
पवन शर्मा ने अपनी इस जिम्मेदारी के लिए एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष ललित ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ललित ठाकुर के मार्गदर्शन और सहयोग से ही उन्हें जनसेवा का यह अवसर प्राप्त हुआ है।
गद्दी कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में अपनी भूमिका को लेकर पवन शर्मा ने स्पष्ट किया कि गद्दी समुदाय की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस मनोनयन के बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और गद्दी समुदाय के लोगों ने पवन शर्मा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे समाज की आवाज बनकर प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 बोर की बंदूक से चंबा में एसपीओ ने खुद को गोली मार कर की ख़ुदकुशी

एएम नाथ। चंबा : चंबा जिले की पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में एसपीओ ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की शाहपुर घाटे में हत्या

गढ़शंकर (सतलुज ब्यास टाइम्स): गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल तीन 25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।         जानकारी मुताबिक अड्डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई.एस.आई.सी. हिमाचल प्रदेश को रनर अप ट्रॉफी अवार्ड मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक मनजीत कटोच का बद्दी में उद्योगपतियों ने किया समानित

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : ई.एस.आई.सी हिमाचल प्रदेश को बेहतर सेवाओं के लिए छोटे राज्यों में रनर अप ट्रॉफी मिलने पर क्षेत्रीय निदेशक ई.एस.आई.सी कर्नल मनजीत कटोच का बद्दी के उद्योगपतियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!