पशु चिकित्सालय सभागार के निर्माण पर खर्च होंगे 58 लाख रूपए, 6 माह के भीतर तैयार होगा ऊना पशु चिकित्सालय में सभागार: सत्ती

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने आज पशु पालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना में बनने वाल सभागार का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय सभागार पर लगभग 58 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पशु चिकित्सकों को संयुक्त रूप से बैठकों का आयोजन करने अथवा पशु पालकों को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्याशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सभागार 6 माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ऊना विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकासात्मक कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
सत्ती ने कहा कि जखेड़ा में लगभग 20 लाख रूपये की लागत से पशु औषधालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बसदेहड़ा में 63 लाख रूपये की लागत से तथा संतोषगढ़ में लगभग 62 लाख रूपये की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के बरनोह में क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डंगेहड़ा में मुर्राह प्रजनन फार्म का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय में निरंतर बढ़ोत्तरी करने का प्रयास कर रही है, ताकि पशु पालन से किसान समृद्ध बन सके।
पहली डोज़ 15 अगस्त से पहले लगवाएं
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने लोगों से आहवान किया कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क, सेंनिटाइजर व उचित सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करें तथा 15 अगस्त तक कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज अवश्य लगवायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त तक सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगा दी जाएगी।
इससे पूर्व उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, उपाध्यक्ष जिला भाजपा पीएल भारद्वाज सहित अन्य ऊना शहर के विभिन्न वार्डों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ के 30% पद खाली है, जो चिंता का बड़ा कारण : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला :दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर स्थाई नीति ना होने से अध्यापक वहां जाने से कतराते हैं। जिस वजह से स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी चल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित

एसडीएम  प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता,  जीवन में कठिन परिश्रम का नहीं है  कोई  विकल्प एएम नाथ। चंबा, 16 नवंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में आज जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल...
हिमाचल प्रदेश

आप्रेटर ट्रेनिंग की 32 सीटों के लिए 24 नवंबर तक करें आवेदन

ऊना, 16 नवंबर: राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने जानकारी दी है कि आईटीआई ऊना में सत्र 2021-22 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आॅप्रेटर...
Translate »
error: Content is protected !!