पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना – पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ चिकित्सीय सुविधाओं बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। एडीसी ने बताया कि जागरूकता शिविर में पशु पालकों से लम्पी स्किन बीमारी के बाद ठीक हुए पशुओं के स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन पर पडे़ प्रभाव बारे भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जागरूकता शिविर में उन्नत किसान को समान्नित भी किया गया जिन्होंने पशु पालन व दुग्ध उत्पादन से अपनी अच्छी आय का साधन बनाया है।
एडीसी ने बताया कि पशु पालन क्षेत्र में पशु पालकों की आय को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना भी क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत पशु पालकों को पशु खरीदने के लिए सबसिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि कुक्कुट योजना, बकरी पालना योजना, उत्त्म पशु पुरस्कार योजना, कैटल इंशोयरेंस स्कीम, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, राष्ट्र गोकुल मिशन विभिन्न योजनाएं संचाजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य पशु पालन के क्षेत्र में किसानों की आय में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि किसान कुक्कुट योजना के तहत एससी बीपीएल परिवारों को 200 चिकस स्कीम सरकार द्वारा निःशुल्क दी जा रही है। जबकि 3 हज़ार वाॅयलर स्कीम पर 60 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।
सहायक निदेशक डाॅ राजीव वालिया ने विभागीय गतिविधियों बारे जानकारी दी तथा डाॅ राकेश शर्मा, डाॅ मनोज शर्मा व डाॅ निशांत रणौत ने विभागीय स्तर पर पशु पालकों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर डीपीओ श्रवण कुमार, डाॅ राजेश जंगा, डाॅ हकीकत राय, डाॅ राकेश भट्टी, डाॅ शिल्पा रणावत, डाॅ मोहित, व अभिनव राणा सहित जिला के पशु पालक उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस ने राज्यसभा पहुंचाने के लिए अब इस नेता को सौंपा जिम्मा

नई दिल्ली : अभिषेक मनु सिंघवी एक वकील होने के साथ-साथ कांग्रेस नेता भी है. तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना से इस बार उम्मीदवार बनाया है, इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में जली मिली MBBS डॉक्टर -राजस्थान से एग्जाम देने गई थी दिल्ली : अस्पताल में भर्ती कराने आए युवक के रूम से मिला पेट्रोल

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के गांव अनंतपुरा निवासी युवा डॉ. भावना यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. भावना हरियाणा के हिसार में जलने से बुरी तरह झुलस गई थीं। इलाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत नारायणी के जखरौडा गांव में 62 में से 26 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा : समस्याओं के निपटारे के लिए सुक्खू सरकार पहुंची आपके द्वार – डॉ. शांडिल

भोजनगर-नारायणी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने के लिए स्थापित होंगे 35 ट्रांसफार्मर कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ :स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’ ऊना, 15 अप्रैल – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय...
Translate »
error: Content is protected !!