पश्चिमी दिल्ली के सीजीएसटी आयुक्त कार्यालय ने 831.72 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

by

दिल्ली:  पश्चिमी दिल्ली के केंद्रीय जीएसटी आयुक्त कार्यालय ने बिना किसी पंजीकरण और शुल्क के भुगतान के गुटखा/पान मसाला/तंबाकू उत्पादों के निर्माण एवं अवैध आपूर्ति के माध्यम से जीएसटी की चोरी करने के मामले का पता लगाया है। उत्पादन के परिसर में खोज के आधार पर यह पाया गया कि परिसर में गुटखा/पान मसाला/तंबाकू उत्पादों का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है, जिसका प्रमाण परिसरों में एक गोदाम, मशीनों, कच्चे मालों और निर्मित उत्पादों से मिला। अवैध फैक्ट्री में लगभग 65 श्रमिक काम करते पाए गए। गुटखा के परिष्कृत उत्पाद की आपूर्ति भारत के विभिन्न राज्यों में की जा रही है। इन खोजों के परिणामस्वरूप परिष्कृत गुटखा और चूना, सादा कत्था, तम्बाकू की पत्तियों आदि जैसे कच्चे मालों की जब्ती हुई, जिनका मूल्य लगभग 4.14 करोड़ रुपये आंका गया।

एकत्र किए गए साक्ष्यों, जब्त किए गए स्टॉक और रिकॉर्ड किए गए स्वीकार संबंधी बयानों के आधार पर 831.72 करोड़ रुपये की कुल कर चोरी का अनुमान लगाया गया है। आगे की जांच जारी है।

एक व्यक्ति को, सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132 (1) (ए) और (एच) के प्रावधानों का उल्लंघन करने, जो उक्त अधिनियम की धारा 132 (1) (i) के तहत दंडनीय होने के कारण धारा 132 (5) के तहत संज्ञेय और गैर-जमानती है, कर चोरी करने के इरादे से बिना किसी जारी चालान के वस्तुओं के विनिर्माण तथा आपूर्ति करने और साथ ही परिवहन, हटाने, जमा करने, रखने, छुपाने, आपूर्ति करने या खरीद करने में शामिल होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्यक्ति को 02 जनवरी 2021 को पटियाला हाउस कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एमएम) के समक्ष पेश किया गया है तथा उसे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के प्रमुख साजिशकर्ता की पहचान करने तथा इसमें शामिल बकाया कर की वसूली के लिए आगे की जांच जारी है।

दिल्ली जोन जीएसटी की चोरी रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जिसकी वजह से चालू वित्त वर्ष में 4,327 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है और इन मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

तीन बहनें करती रहीं राखी का इंतजार, इकलौता भाई जिंदगी की जंग हार गया

23 वर्षीय परमप्रीत की तीन बहनें करती रहीं इंतजार, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर का एंगल सिर में लगा मोहाली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनी तीन बहनों से राखी बंधवाने घर...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसा: डंफर से टकराई क्रेटा : 3 युवकों की मौत

पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर देर रात हादसा; कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पांवटा साहिब, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): सिरमौर जिले में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रास्ते में कई बाधाएं, लेकिन भारत आज रुकने के मूड में नहीं : पीएम मोदी ने पेश किया विकसित भारत का विजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
Translate »
error: Content is protected !!