पांगी के धरवास पंचायत में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की दम घुटने से दर्दनाक मौत

by

घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत धरवास में रविवार क़ो भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई है। घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही है। जब रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह के घर में अचानक तंदूर की नाली में आग सुलगने लगी तो घर के सदस्यों ने बाहर भागकर चिलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने लकड़ी से बने मकान क़ो अपनी चपेट में ले लिया।
मृतक बुजुर्ग की पहचान 95 वर्षीय शिवलाल पुत्र परम चंद निवासी धरवास तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। वही आग पर काबू पाते समय झूलसे व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी धरवास के रूप में हुई है।
आग पर काबू पाते समय झुलसे व्यक्ति क़ो उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना पांगी प्रभारी जोगिंदर सिंह जरियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लेकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्क्स का भत्ता बढ़ाने का वायदा शिक्षा मंत्री ने नही किया पूरा….10 मई से 20 मई तक संगरूर में निकाली जाएगी रोष रैलियां।

गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला द्वारा मिड डे मील वर्क्स को उनके भत्ते में अप्रैल 2020 तक बढ़ोतरी करने का वायदा पूरा न करने पर मिड डे मील वर्क्स यूनियन ने गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

बडेसरों फीडर तथा हाजीपुर फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी 

गढ़शंकर , 22 दिसंबर: 66 केवी उप-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी बडेसरों कंडी फीडर तथा 66 केवी उप-स्टेशन सैला से संचालित 11 केवी हाजीपुर कंडी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 23...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, शिमला में दोपहर बाद भारी बारिश की चेतावनी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ /शिमला, 4 जून :  हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में तेज अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश को...
Translate »
error: Content is protected !!