पांगी को प्राकृतिक खेती और विकास का मॉडल बनाएंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

कहा, पांगी क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता

प्राकृतिक खेती से किसानों को सशक्त बनाने पर जोर

एएम नाथ। शिमला :  पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर क्षेत्र से जुड़े जनहित के विभिन्न विषयों और मांगों को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने पांगी क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पांगी क्षेत्र का समग्र विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रस्तुत सुझावों और मांगों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी के किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इसे प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बनाया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कृषि परंपराओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पांगी क्षेत्र प्राकृतिक खेती, सतत कृषि और ग्रामीण विकास का एक प्रेरक मॉडल बनकर उभरे। इसके लिए किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों के सुझावों और आवश्यकताओं के आधार पर विकास योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न मांगें रखते हुए सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पांगी क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर देता है नशा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जेम सेशन

एएम नाथ। भोरंज 29 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शुक्रवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक संवाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कमलेश ठाकुर

पंचायत बड़ा में विधायक ने सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। देहरा, 9 जनवरी : देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका...
Translate »
error: Content is protected !!