पांगी में सुनीता कुमारी के पक्ष में दिखी जबरदस्त लहर :पहले चरण में मिला भारी जनसमर्थन

by

एएम नाथ। पांगी/भरमौर :  विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी के अंतर्गत जिला परिषद चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता कुमारी के पक्ष में जमकर मतदान होने का दावा किया जा रहा है। पहले चरण में पांगी क्षेत्र की 10 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार सुराल, करियास, करेल, किलाड़-1, करियूनी, साच, साहली, सेचू, शौर और रेई पंचायत में मतदान संपन्न हो चुका है। इन पंचायतों में जिला परिषद उम्मीदवार सुनीता कुमारी को जनता का अच्छा खासा समर्थन मिलने की चर्चा जोरों पर है।
सुनीता कुमारी ने दावा किया है कि क्षेत्र की जनता विकास, ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा की सोच के साथ उनके पक्ष में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है, जिससे उनकी जीत और मजबूत होती दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर सुनीता कुमारी ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चरणों में भी भारी मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह पांगी क्षेत्र के विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हर गांव की आवाज को मजबूती से जिला परिषद तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि पांगी की जनता बदलाव और विकास के पक्ष में मतदान कर रही है तथा उन्हें विश्वास है कि आने वाले चरणों में भी जनता का अपार समर्थन उन्हें प्राप्त होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र : सत्तापक्ष का पलटवार -विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार

एएम नाथ। धर्मशाला , 19 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना के लड़ाकू जहाजों से गूंजायमान होगा सुजानपुर का आसमां : 10 मार्च को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (स्काट) दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने प्रशासनिक और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। सुजानपुर 29 जनवरी। भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल प्रदेश में एक अदभुत एयर शो करने जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रों ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए अपने जेब खर्च से 5500 रुपए का चेक

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार के छात्रों ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए अपने जेब खर्च से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 5500 रुपए का चेक भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में जन समस्याओं का किया समाधान

आपदा प्रभावित 44 परिवारों को राहत राशि की प्रदान भटियात में आपदा पीड़ितों को 10 लाख से अधिक की तत्काल सहायता उपलब्ध : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा, (सिहुंता):  विधानसभा अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!