पांच दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम : बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट हुआ जारी

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में लगातार पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। 25 व 27 जनवरी को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक नवीनतम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 25 जनवरी से 29 जनवरी तक राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। उधर, राज्य में ठंड जारी है। माइनस तापमान के सात स्थान हैं। धर्मशाला और शिमला में भी कमी आई है। आज शिमला की राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली हुई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान :  शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4, संदरनगर -0.6, भुंतर 0.4, कल्पा -3.4, धर्मशाला 4.4, ऊना 2.6, नाहन 4.9, पालमपुर 2.5, सोलन -0.2, मनाली -0.7, कांगड़ा 2.8, मंडी 0.2, बिलासपुर 2.0, जुब्बड़हट्टी 5.0, कुफरी 0.1, कुकुमसेरी -8.1, नारकंडा -1.3, भरमौर 1.5, रिकांगपिओ 0.1, सेऊबाग 0.0, धौलाकुआं 5.7, बरठीं 2.2, समदो -3.7, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 0.5 और देहरागोपीपुर में 6.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक स्कूलों में रंग-बिरंगी कपड़े और जींस, टी शर्ट पहन कर नहीं आ सकेंगे , ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी

एएम नाथ।  शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब जीन्स, टी शर्ट, रंग बिरंगी पोशाक पहन कर आने पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फटा प्रकाश-हेमा का कलेजा : श्मशान में बिलखा पूरा परिवार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में 11 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी : अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा

सोलन  ;  हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी…200 से अधिक सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को...
Translate »
error: Content is protected !!