पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की होगी घोषणा : सीएम मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट कर घोषणा की कि आने वाले पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि पिछले हफ्ते AAP ने कुल 13 सीटों के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और आज सीएम मान ने कहा कि बाकी 5 नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, कि ‘अगले पांच दिनों में आम आदमी पार्टी बाकी पांच लोकसभा टिकटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

बता दें, कुल 13 सीटों में से 8 पर नाम फाइनल कर घोषणा कर दी गई है। पंजाब की बाकी 5 सीटें जिन पर घोषणा होगी। उनमें आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और लुधियाना शामिल हैं।  पिछले हफ्ते, AAP ने 8 नाम जारी किए जिनमें मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री शामिल थे। पंजाब के जिन मंत्रियों को आप ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है उनके नाम हैं मौजूदा मंत्री अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुदिया, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह हैं। उनके अलावा फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया गया है जो कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले ही आप में शामिल हुए थे। जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2027 चुनाव की तैयारी तेज : शिअद ने गठित की 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

सुखबीर बादल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया चेयरमैन, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी; पंजाब के विभिन्न वर्गों से सीधे सुझाव लेगी समिति चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ी : अब बेटे रनिंदर को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए किया तलब

जालंधर   : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह के खिलाफ विदेशी मुद्रा...
article-image
पंजाब

समाजसेवी दर्शन सिंह मट्टू को गंगा यमुनी-हारमोनियस अवार्ड से नवाजा जाएगा

गढ़शंकर, 10 अप्रैल  :  समाजसेवी दर्शन सिंह मट्टू जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की भलाई के लिए लगा दी और लोगों के दुख-दर्द में हमेशा सबसे आगे खड़े होते हैं, उन्हें 1 मई को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को...
Translate »
error: Content is protected !!