पांच लाख तक का जुर्माना होगा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी टैक्स देना पड़ेगा

by

शिमला : रेत व बजरी पंजाब-हरियाणा से लेकर आने वाली गाड़ियों को भी अब हिमाचल आकर टैक्स देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने भी पंजाब की तर्ज पर भवन निर्माण सामग्री पर सेस लगाने की तैयारी शुरू कर दी है है। हालांकि इसका असर लोगों की जेब पर ही होगा, लेकिन सरकार को भी कुछ राजस्व मिलने की उम्मीद है।
उद्योग विभाग के खनन विंग ने सैस वसूली की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह निर्णय सोमवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया। प्रदेश सरकार पंजाब व हरियाणा से रेत-बजरी पर 6-10 रुपए क्यूबिक फिट के हिसाब से टैक्स वसूल करेगी। पंजाब हिमाचल से जानी वाली गाड़ी से 6 रुपए क्यूबिक फिट के हिसाब से टैक्स वसूलता है। हिमाचल से सीमेंट, सब्जी, अनाज अथवा अन्य सामान लेकर बाहरी राज्यों को जाने वाले ट्रक, टिपर व पिकअप, वापसी में मैदानी क्षेत्रों से ईंट, रेत व बजरी भरकर लाते हैं।
अभी तक इन पर किसी तरह का टैक्स नहीं था क्योंकि प्रदेश में अभी भी यह ऑर्गेनाइज्ड बिजनेस नहीं बन पाया है। गाड़ी वाले बाहरी राज्यों से भवन निर्माण सामग्री लाकर जहां-तहां इसे बेच देते हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा भी नहीं रखा जाता। ऐसे में सरकार को इस धंधे से कोई आमदनी नहीं हो रही थी।
रॉयल्टी की चोरी रोकने और फॉर्म डब्ल्यू.एक्स के सरलीकरण के लिए इसे एम-परिवहन पोर्टल से जोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि संबंधित विभागों को भी इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे अवैध खनन पर रोक लगेगी और राजस्व को पहुंच नुकसान से बचा जा सकेंगे।
अवैध खनन में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर होगा पांच लाख तक का जुर्माना
विभाग ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा अवैध खनिजों की निकासी के लिए उपयोग में लाई जा रही निजी भूमि की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्व विभाग द्वारा इनका सीमांकन पूर्ण होते ही अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नोगली में स्नातक पाठ्यक्रमों का किया शुभारम्भ

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया बल एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाना पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर को पूर्व विधायक ने दी बधाई

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत ढकरियाना की नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कंवर से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे माइक्रो पर्यवेक्षक : उपायुक्त ने दायित्वों को लेकर किया सजग

ऊना, 14 मई। लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों को लेकर ऊना जिले में नियुक्त किए गए माइक्रो पर्यवेक्षकों के लिए मंगलवार को जिला परिषद हॉल ऊना में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
Translate »
error: Content is protected !!