पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 700 स्कूल होंगे मर्ज :   दूसरे चरण में दस विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को किया जाएगा चिह्नित

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले करीब 700 स्कूल मर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। मर्ज होने वाले स्कूलों के साथ लगते स्कूलों से दूरी की मैपिंग करने में शिक्षा विभाग जुट गया है।  इसी माह इस बाबत प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।  बीते दिनों शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय समीक्षा बैठक में स्कूल मर्ज करने के निर्देश दिए थे। ऐसे स्कूलों को पहले चरण में मर्ज किया जाएगा, जहां आसपास में भी स्कूल स्थित होंगे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को साथ लगते स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्कूलों को पहले चरण में मर्ज किया जाएगा, जहां विद्यार्थियों की संख्या पांच से कम है। ऐसे स्कूल करीब 700 हैं। इनमें करीब 80 स्कूल ऐसे भी हैं, जहां एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है।

दूसरे चरण में दस विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। वर्ष 2023 में 2022 के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या करीब 50 हजार कम भी हुई है। यू डाइस की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में इसका उल्लेख हुआ है। कोरोना संकट के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में यह बहुत बड़ी गिरावट देखी गई है। इसके चलते ही प्रदेश सरकार ने अब ऐसे स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया है जहां विद्यार्थियों की संख्या नाममात्र है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को ऐसे अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां बच्चों की संख्या अधिक है और शिक्षक कम हैं। मर्ज किए जाने वाले स्कूलों के बच्चों को भी साथ लगते स्कूलों में दाखिले दिलाए जाएंगे।

शिक्षा गुणवत्ता बनाने के लिए लेंगे सख्त फैसले :    रोहित ठाकुर ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया गया है। विभागीय अधिकारियों से इसी माह में इस संदर्भ में रिपोर्ट देने को कहा गया है। मर्ज होने वाले स्कूलों से विद्यार्थियों को नजदीक के स्कूलों में दाखिले

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने उतीर्ण की स्कॉलरशिप परीक्षा

पट्टा मेहलोग, 12 मार्च : शिक्षा खंड कुठाड़ के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के आठवीं कक्षा के छात्र अक्षित कुमार ने नेशनल मींस -कम- मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में अब्बल अंक हासिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी समविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया

राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर पहाड़ी बोली में विशेष प्रार्थना सभा किया आयोजन बीबीएन, 24 जनवरी : नालागढ़ के बारियां स्थित राज्य लक्ष्मी समविद् गुरूकूलम सैनिक स्कूल में हिमाचल पूर्ण राज्य की पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ के बच्चों को किया जागरूक : रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ। तीसा  :  13 मई, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की और से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत नौणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ : लोगों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करना प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!