पांच साल में जिले के किसी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी : पौंग डैम और बीबीएमबी से खींचकर ऊना पानी लाएंगे

by

ऊना : जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पानी की समस्या के लिए निवारण के लिए पौंग डैम और बीबीएमबी से खींचकर ऊना पानी लाएंगे। पानी पर हमारा हक है और इसपर कुंडली मारकर बैठने वालों की मनमानी नहीं चलेगी। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय ऊना के वार्षिक समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पांच साल में जिले के किसी क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन के भी विभोर साहिब से पानी ऊना लाने की परियोजना से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होगी, जोकि 50 से 60 करोड़ रुपये की होगी। इसको लेकर बीबीएमबी से भी बात की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा अभी दो महीने हुए हैं, पांच साल काटने बहुत मुश्किल हैं। महिलाओं को 1,500 रुपये मिलने को लेकर धैर्य रखें। हम अपनी गारंटियों को मुहैया करवाएंगे और उसको लेकर कार्य चल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला व प्रदेश में नशे के खिलाफ हमें एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए संकल्प लेते हुए एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। आने वाले समय में मंदिरों, स्कूलों एवं कॉलेजों के समीप से शराब के ठेके भी हटाए जाएंगे और निश्चित दूरी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 6,000 अनाथ बच्चों को सरकार ने गोद लिया है, जिनके सभी प्रकार के खर्चे सरकार की ओर से वहन किए जाएंगे। कहा कि परिवहन विभाग में 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पहला बेड़ा शामिल किया जा चुका है। इसके साथ इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 अगस्त को मैहिंदवानी में शाम तीन वजे : प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के वाहनों व क्रैशरों से आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद करने का फैसला

गढ़शंकर। लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ईलाका बीत पंजाब व हिमाचल पद्रेश की संघर्ष कमेटी की मीटिंग गांव मैंहिंदवानी में हुई। जिसमें प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और संघर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं के प्रति भेदभाव के  खिलाफ जागरूकता बढ़ने के परिणाम सार्थक : विधायक नीरज नैय्यर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विधायक ने किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि  वर्तमान में बालिकाओं एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!