पांचवीं कक्षा की छात्रा राधिका स्पीकर की कुर्सी पर बैठने वाली भारत की पहली लड़की बनी

by
चंडीगढ़  :  शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने बुधवार को 30 छात्राओं के लिए एक वीआईपी टूर का आयोजन किया। गुलाबी पगड़ी पहने हुए यह लड़कियां ‘गर्ल्स पार्लियामेंट’ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जिसका गठन युवसत्ता ने सीसीपीसीआर के सहयोग से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के 60 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में किया है।
बुधवार सुबह सबसे पहले चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल विशाल कालिया ने एक रंगबिरंगी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें ट्राईसिटी के 25 स्कूलों और दो कॉलेजों की 30 छात्राएं शामिल थीं।
गुलाबी पगड़ी पहने हुए इन लड़कियों की पंजाब विधानसभा में अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान के साथ मुलाकात थी, उन्होंने सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा राधिका से जब पूछा गया कि वह जीवन में क्या बनना चाहती है, तो उसने जवाब दिया कि वह एक राजनीतिज्ञ बनना चाहती है, विशेष रूप से समाज की सेवा करने के लिए स्पीकर बनना चाहती है। इतनी कम उम्र की लड़की के जवाब से प्रेरित होकर कुलतार सिंह संधवां तुरंत उसे पंजाब विधानसभा ले गए और न केवल राधिका को अपनी सीट देने की पेशकश की, बल्कि सभी लड़कियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका के बारे में भी समझाया। इस कार्यक्रम का समापन चंडीगढ़ के प्रसिद्ध बर्ड पार्क के भ्रमण के साथ हुआ। इस टूर में शहर के सभी प्रमुख स्कूल और कॉलेजों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 गिरफ्तार : लक्की पटियाल के नाम पर 50 लाख की मांगी फिरौती

बरनाला :  बरनाला पुलिस ने फोन कॉल पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल बोड़ा में  सामाजिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

गढ़शंकर।  सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कुल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में स्कूल इंचार्ज के सहयोग से ब्लॉक गढ़शंकर-2 के सामाजिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्क में सबके सामने ही एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं : लड़का और लड़की पार्क में ही वो सब करने लगे

कोलंबिया : कई बार कपल यह भूल जाते हैं कि वह पब्लिक प्लेस पर बैठे हुए हैं और उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब ऐसे कपल के...
article-image
पंजाब

दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा/चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी : गुरनाम जसवाल सेवादार

इस वार्षिक मेले को समर्पित प्रभात फेरिया 23 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रातः 4/30 बजे से 6 बजे तक निकाली जाएगी 29 जुलाई को झंडों की नगर परिक्रमा की जाएगी 30 जुलाई को...
Translate »
error: Content is protected !!