पांवटा साहिब की बेटी डॉ. सना खान ने अमेरिका में रचा नया मुकाम

by

एमोरी यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च के लिए चयन, हिमाचल का नाम किया रोशन

कैंसर शोध के जरिए मानवता की सेवा का सपना अब होगा साकार

एएम नाथ। पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की होनहार बेटी डॉ. सना खान ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। डॉ. सना खान का अमेरिका के अटलांटा स्थित प्रतिष्ठित एमोरी यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पांवटा साहिब और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. सना खान पांवटा साहिब के प्रतिष्ठित शाहबाज खान परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर अपने ज्ञान और शोध के प्रति रुचि को लगातार आगे बढ़ाया।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के क्षेत्र में शोध कर मानवता की सेवा करना डॉ. सना खान का सपना रहा है। एमोरी यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च के लिए उनका चयन उनके इसी लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलना उनकी शैक्षणिक क्षमता, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचायक है।
डॉ. सना खान का उद्देश्य कैंसर जैसी जटिल बीमारी के कारणों, उपचार और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर शोध के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देना है। उनका मानना है कि वैज्ञानिक शोध के जरिए गंभीर बीमारियों के बेहतर उपचार और मरीजों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. सना खान भविष्य में कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर हिमाचल प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसआईएस सिक्योरिटी में भर्ती के लिए मैगा रोजगार मेला 7 को: अपनीत रियात

होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से एस.आई.एस. सिक्योरिटी में भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक मैगा रोजगार मेला लगाया जा रहा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीटीयू के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल, अमृतसर और ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी नई सेवाएं

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन | चंडीगढ़ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ : 1.07 ड्रग मनी ,पैसे गिनने की मशीन,एक कार ,2 मोबाइल बरामद, 2 बड़े ड्रग तस्कर गिरफ्तार : गुरदासपुर में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब पुलिस को इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 1.07 करोड़ कैश(ड्रग मनी...
article-image
पंजाब

पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला

होशियारपुर :आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया | जिसमें होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम मेजर शिवराज सिंह बल ,डीएसपी सिटी प्रेम...
Translate »
error: Content is protected !!