पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराएं गृह मंत्री शाह, ICC में चले मुकदमा : सिब्बल की सरकार से मांग

by

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को पाकिस्तान को एक ‘आतंकवादी देश’ घोषित कराने पर जोर लगाना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सिब्बल ने कहा, ‘इस हमले के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए। मैं गृह मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित कराएं और आईसीसी में मुकदमा करें।’ सिब्बल ने कहा कि सरकार पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराने की दिशा में यदि कदम आगे बढ़ाती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।

राजनाथ सिंह ने समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा सचिव और सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंह ने सशस्त्र बलों को अपनी युद्ध तत्परता बढ़ाने और आतंकवाद विरोधी अभियानों की में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मरने वालों में दो स्थानीय लोग भी शामिल

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो विदेशी भी थे जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल से थे। मरने वालों में दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर बुधवार की सुबह स्वदेश लौट आए, जबकि गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा उपायों का नेतृत्व करने के लिए मंगलवार शाम श्रीनगर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने संकल्प जताया है कि हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ :स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’ ऊना, 15 अप्रैल – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानूनगो-पटवारी से मारपीट मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का वक्तव्य

एएम नाथ। कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर मनाली में कांग्रेसी नेताओं द्वारा जानलेवा हमले में घायल कानूनगो और पटवारी से मिल कर उनके कुशल क्षेम जाना और उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल को झटका देने की तैयारी में कांग्रेस : विधानसभा की 26 सीटों पर कर सकती है ‘खेला’

नई दिल्ली। लोकसभा में ‘आप’ के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली प्रदेश कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव के लिए अपने दम पर तैयारी कर रही है। इसके तहत संगठन की मजबूती के साथ साथ एक...
article-image
पंजाब

पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 3 गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस खुफिया सूचना पर आधारित ऑपरेशन में अमृतसर से...
Translate »
error: Content is protected !!