पाकिस्तान ने तीन घंटों में ही तोड़ा सीजफायर : जम्मू कश्मीर में LOC पर गोलीबारी, ड्रोन से हमला

by

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के चंद घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से चौंकाने वाली खबरें सामने आईं। जम्मू के उधमपुर जिले में एक बार फिर ड्रोन हमला किया गया, वहीं श्रीनगर में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

इसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया और सायरन बजाए गए।

सिर्फ श्रीनगर ही नहीं, बारामूला और बडगाम में भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। हालात इतने गंभीर हो गए कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी इनकमिंग एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया और जिले भर में इमरजेंसी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

इस हमले को लेकर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीजफायर का क्या हुआ? श्रीनगर भर में धमाके सुने गए।” सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस दिन पाकिस्तान-भारत के बीच सीजफायर की बात हुई उसी दिन पाकिस्तान की ओर से समझौते का उल्लंघन कर दिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर-नर्स बुजुर्गों के इलाज के लिए पहुंचेंगे घर : सीएम सुक्खू ने योजना जल्द शुरू करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में अब 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घरद्वार पर ही उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी कोर्सों हेतू आवेदन 22 जून तक आमंत्रित

ऊना, 19 मई – प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यकों, एकल नारी/विधवा तथा दिव्यांग वर्ग से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने यूक्रेन में फंसे युवाओं को वापस आने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़ 28 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने अच्छे संबंधों का इस्तेमाल करके जंग प्रभावित यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को...
Translate »
error: Content is protected !!