पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप : हवेली के समीप मौजूद होने की आशंका

by

पंजाब पुलिस एनकाउंटर : फोरैंसिक टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग
अमृतसर :22 जुलाई :अमृतसर के गांव भकना खुर्द में जिस हवेली में पंजाब पुलिस ने शूटर जगरुप सिंह रुपा तथा मनप्रीत सिंह मन्नू कुस्सा का एनकाउंटर किया है। वहीं फोरैंसिक टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। टीम का दावा है कि दो दिन पहले करीब आठ से दस व्यक्ति इस घर में मौजूद थे। टीम ने हवेली से काफी लोगों के फिंगर प्रिट लिए हैं।
जिसके बाद पुलिस भकना खुर्द तथा आसपास के इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। मुकाबले के अगले दिन वीरवार को भी किसी को हवेली जाने की इजाजत नहीं थी। हवेली के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।
शूटर रुपा तथा कुस्सा के मुकाबले से पहले गांव के लोगों ने कहा था कि उन्होंने हवेली के पास एक कोरोला कार तथा एक थार जीप देखी थी। मुकाबले के बाद जब पुलिस ने हवेली की तलाशी ली तो वहां एक और पिस्तौल तथा एके 47 तथा 31 कारतूस बरामद हुए। पुलिस को शक है कि पाकिस्तान से आई हथियारों की बड़ी खेप हवेली के समीप किसी क्षेत्र में पड़ी है।
मारे गए गैंगस्टर जगरुप सिंह रुपा तथा मनप्रीत सिंह मन्नू का देर रात पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद दोनों के शव गांव में लाए गए। दोनों परिवारों को पुलिस सुरक्षा के बीच भेजा गया। पोस्टमार्टम हेतु गठित किए गए बोर्ड में सिविल अस्पताल से डा. जैसमीन तथा दो डाक्टर मैडिकल कालेज से संबंधित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डीएवी कालेज फॉर गल्र्स का बी.एस.सी. (एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा गढ़शंकर|

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का बी.एस.सी.(एफ.डी.) द्वितीय समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा। सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर उतीर्ण हुई। कालेज की छात्रा पिंकी ने...
article-image
पंजाब

पराली पर पंजाब में सियासत तेज : किसानों पर FIR और जुर्माने का बीजेपी ने किया विरोध

अविनाश राय खन्ना बोले- किसानों को सजा देने के बजाय मशीनें, सब्सिडी और आर्थिक मदद दे सरकार; 15 सितंबर से 2 नवंबर तक पराली जलाने की 1,612 घटनाएं दर्ज चंडीगढ़ ।  पंजाब में विधानसभा...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनसीसी का वार्षिक ट्रेनिंग कैंप सम्पन्न

गढ़शंकर: स्थानीय बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज में 8 पंजाप बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा कमांडिंग अधिकारी कर्नल योगेश भारदवाज के नेतृत्व में लगाया गया 5 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप सम्पन्न हो गया। ट्रेनिंग कैंप की...
article-image
पंजाब

प्राइमरी से मास्टर कैडर में पदोन्नति के इंतज़ार में शिक्षक हो रहे हैं सेवानिवृत्त..प्राइमरी से मास्टर कैडर में पदोन्नति 2018 से लंबित : डीटीएफ

गढ़शंकर, 7 अक्टूबर। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने शिक्षा विभाग से विभिन्न काडरों में पदोन्नति की बार-बार माँग की जा रही है, हालांकि इसके चलते  लेक्चरर पदोन्नत हुए हैं, लेकिन 2018 से प्राइमरी कैडर...
Translate »
error: Content is protected !!