पाकिस्तान से हथियारों की डिलीवरी : पुलिस ने पकड़ीं सात पिस्टल, ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और पॉइंट 30 बोर शामिल

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। राज्य के अमृतसर में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में सात पिस्टल को बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है। शुरुआती में जांच में सामने आया है कि ये पिस्टल सीमापार पाकिस्तान से भारत में भेजी गई थीं।

पुलिस ने जिस पिस्टल को तस्करों के पास से बरामद किया हैं। उनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर सहित सात आधुनिक पिस्टल शामिल हैं। पंजाब पुलिस ने हाल ही में हेराेइन की एक बड़ी खेप भी पकड़ी थी। जिसके सीमापार से भारत में भेजने जाने की जानकारी शामिल आई थी।


गोपनीय सूचना पर पुलिस का एक्शन

पंजाब पुलिस के अनुसार एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर सहित सात आधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी #पाकिस्तान-स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सीमा पार सप्लाई में मदद कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट के तहत कैंटोनमेंट पुलिस थाना अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।


कनेक्शन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार इस बरामदगी के बाद आगे और पीछे के कनेक्शन की सक्रिय रूप से जांच की जा रही है। पंजाब के अमृतसर में संवेदनशील और हाईटेक पिस्टल की बरामदगी से हड़कंप मच गया है। पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा है कि वह अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति पर कायम है। गौरतलब हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले यह ऐलान किया था कि राज्य में गैंगस्टर को खत्म किया जाएगा। भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ भी अभियान चला रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने, लोकतंत्र का जश्न मनाने का आह्वान किया 

चंडीगढ़, 31 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र का त्योहार मनाने की अपील की है। इस अवसर पर,...
article-image
पंजाब

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बरी : ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में किया बरी

 मूनक : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और अन्य नेताओं को मूनक की अदालत ने एक मामले में बरी कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में लहरागागा में गागा...
article-image
पंजाब

छात्रों ने पानी के नमूने एकत्र किए और बनाएं पोस्टर

होशियारपुर, 20 नवंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर द्वारा के. आर. के. डी. ए. वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील कुमार एवं...
article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामला : इंद्रजीत का भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस को रिमांड मिला

गुरदासपुर :  दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...
Translate »
error: Content is protected !!