पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

by
फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में कूड़े के ढेर पर फेंक दिए।
सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्यों ने धार्मिक ग्रंथों को कूड़े में पड़े देखा तो आक्रोश फैल गया। बोरी में से एक परिवार का फोटो भी निकला।
सिख धर्म छोड़ने के लिए दिए थे 2 लाख
आक्रोशित लोग उस परिवार के घर जा पहुंचे। परिवार ने माना कि वे सिख धर्म छोड़कर मतांतरण कर ईसाई बन गए हैं। परिवार ने यह भी बताया कि पादरी ने उन्हें दो लाख रुपये की सहायता दी थी। परिवार ने बताया कि घर में हमेशा पैसों की तंगी के चलते कलह रहती थी, जिस कारण उन्होंने यह राशि लेकर धर्म परिवर्तन कर लिया है।
कचरे में फेंक दिए थे देवी-देवताओं के चित्र
पादरी के कहने पर ही उन्होंने सभी धार्मिक ग्रंथों व देवी-देवताओं के चित्र घर से बाहर निकालकर कचरे में फेंके हैं। इससे सिख संगठन के लोगों का आक्रोश और भड़क गया।
वे परिवार के मुखिया से हाथापाई करने पर उतारू हो गए, पर परिवार के मुखिया के सामने उसकी पत्नी व बेटियां खड़ी हो गईं। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को देखते हुए परिवार के मुखिया को तत्काल अपने साथ ले गई।
एफआईआर में अभी पादरी का नाम नहीं
डीएसपी डीएसपी सिटी सुखबिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के मुखिया धरमिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, परंतु दर्ज एफआईआर में अभी पादरी का नाम शामिल नहीं किया गया है।
सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सदस्य थाने के बाहर जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपित को किसी अन्य स्थान पर छोड़ दिया। गांव में तनाव को देखते हुए परिवार के दूसरे सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सत्कार कमेटी की चेतावनी
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के मुखिया लखबीर सिंह महालम ने पुलिस को चेतावनी दी कि पुलिस अकेले धरमिंदर सिंह पर पर्चा देकर मामला खत्म न करे, पूरे परिवार पर एफआईआर दर्ज हो, क्योंकि सभी ने धर्म परिवर्तन किया है।
साथ ही जिस पादरी ने परिवार को मतांतरण करने के साथ ही श्री गुटका साहिब, सिख व अन्य धर्म के ग्रंथों की बेअदबी करने के लिए उकसाया है, उसका नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस सरकार की सांसे भी अब रुकने लगी : जयराम ठाकुर

ऐसे हालात में कांग्रेस सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है जब हर ओर है निराशा का आलम  : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू : 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

एएम नाथ।  करसोग, 28 फ़रवरी :  राज्य सरकार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में आज से लैब टेस्ट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा : टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी भी ली

एएम नाथ। सुजानपुर 17 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल...
हिमाचल प्रदेश

जिला में 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों का 90 केंद्रो पर होगा कोविड टीकाकरण

ऊना: जिला ऊना में वीरवार 12 अगस्त को 90 केन्द्रों पर 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!