पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ

by

तीन दिन तक चलेगा मेला, हारमनी ऑफ पाइंस तथा हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा ने किया मनोरंजन
ऊना- ऊना जिला का प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेला आज पारंपरिक पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ आरंभ हुआ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष बल्लभ भाई कथीरिया कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री बतौर विशेष अतिथि के रूप में पिपलू मेला के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की और झंडा रस्म अदा करने की। साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया गया। इससे पहले पारंपरिक ढ़ोल-नगाडों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं बैंड-बाजों के साथ मेला कमेटी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला कांगडा, हमीरपुर तथा ऊना जिलों के धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग पूरी आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं तथा अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन का तोहफा दिया है, इसी कारण दो वर्षों के अंतराल के बाद हम सभी पिपलू में शामिल होने हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हिमाचल प्रदेश के निवासियों को मिल रहा है तथा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन से भारत के सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। यह दुनिया में भारत की बढ़ती हुई ताकत का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस तथा यूक्रेन के युद्ध के बीच से भारतीय छात्रों की घर वापसी का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
इससे पहले मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू महिंदर सिंह राणा व पूर्व प्रधान विपिन पाधा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन एवं इतिहास बारे प्रकाश डाला।
अनुराग ठाकुर ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया।
हारमनी ऑफ पाइन्स ने किया मनोरंजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस के इन कलाकारों ने देश भक्ति के अलावा हिंदी फिल्मी तथा पहाड़ी नाटियों सहित अनेक प्रस्तुतियां दी। तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिन स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ऊना कांगड़ा, हमीरपुर तथा बिलासपुर जिला से आए कलाकारों तथा नाट्य दलों द्वारा भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। कलाकारों ने पहाड़ी व पंजाबी लोक नृत्यों सहित विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाली अनेक प्रस्तुतियां दी। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नाटय ईकाई धर्मशाला द्वारा मनोरंजन के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों वारे भी लोगों को आगाह किया।
हिमाचल प्रदेश के जाने माने लोक गायक धीरज शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरजंन किया।
इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, एसडीएम योगराज धीमान, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक होंगे आवेदन

मंडी, 10 फरवरी। भर्ती निर्देशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के युवा 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क अग्निवीर स्टोरकीपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती छुपाती थी चिट्टा : पंजाब से सरगना भेजता था लोकेशन : आरोपी पंजाब के अमृतसर से ग्रिफ्तार, 2 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद

एएम नाथ । शिमला :  थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा बरामदगी के दर्ज एक मामले में पुलिस ने एक  अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। अंतर्राज्यीय नैटवर्क अत्याधुनिक लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार : 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति

नई दिल्ली :   आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान कांग्रेस की गठबंधन समिति की आंतरिक बैठक की गई, जिसमें पार्टी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टरों को बड़े अक्षरों में साफ-साफ लिखना होगा मरीजों को प्रिस्क्रिप्शन : मरीजों का अधिकार है यह : हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : डॉक्टरों की लिखावटें अक्सर सुर्खयों में रहती हैं। तकनीक के इस दौर में भी हाथ से वे ऐसी पर्चियां लिखते हैं कि मरीजों की समझ से बाहर होती है। कई बार तो...
Translate »
error: Content is protected !!