पारुल धडवाल ने रचा इतिहास : अपने परिवार की 5वीं पीढ़ी की सैन्य अधिकारी बनीं

by

होशियारपुर । होशियारपुर जिले के जनौरी गांव की लेफ्टिनेंट पारुल धडवाल ने इतिहास रच दिया है. वह सेना में कमीशन होने वाली अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी हैं. ये परिवार अपनी सैन्य परंपरा के लिए प्रसिद्ध है।

पारुल धडवाल परिवार से पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी हैं. उन्हें 6 सितंबर 2025 को चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से पासआउट होने के बाद भारतीय सेना के ऑर्डनेंस कॉर्प्स में कमीशन मिला।

पारुल की कमीशनिंग धडवाल परिवार के लिए एक उल्लेखनीय क्षण रहा, जहां विरासत और आधुनिकता का संगम होता है. पारुल ने अपने कोर्स में पहला स्थान हासिल कर प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल जीता, जो उनकी मेहनत और उत्कृष्टता को दर्शाता है. पारुल का परिवार पांच पीढ़ियों से सेना में अपनी सेवा दे रहा है. उनके परदादा सूबेदार हरनाम सिंह ने 1896 से 1924 तक 74वीं पंजाबी रेजिमेंट में सेवा दी. उनके दादा मेजर एलएस धडवाल 3 जाट रेजिमेंट में थे।

तीसरी पीढ़ी में कर्नल दलबीर सिंह धडवाल (7 जम्मू-कश्मीर राइफल्स) और ब्रिगेडियर जगत जामवाल (3 कुमाऊं) ने देश की सेवा की. यह परंपरा उनके पिता मेजर जनरल केएस धडवाल (सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) और भाई कैप्टन धनंजय धडवाल के साथ जारी है. दोनों वर्तमान में 20 सिख रेजिमेंट में हैं. एक ही परिवार की दो पीढ़ियों से तीन सेवारत सैन्य अधिकारियों का यह दुर्लभ उदाहरण देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोला वाहिदपुर डाकघर बंद न किया जाए : खन्ना ग्रामीणों की मांग पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजा मांगपत्र

होशियारपुर, 13 अगस्त। गढ़शंकर के गांव मोला वाहिदपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने गांव स्थित डाकघर को बंद न करने की मांग को लेकर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को मांगपत्र सौंपा।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*उप-मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में फहराया तिरंगा

एएम नाथ / रोहित जसवाल। शिमला :  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की। उप-मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा में आवारा कुत्तों की समस्या का मामला आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी तय करे सरकार : खन्ना

मामला उठा प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष, खन्ना ने पूरे पंजाब में इस समस्या का हल करने की उठायी मांग होशियारपुर, 28 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक देश एक चुनाव” वर्तमान की जरूरत, इस पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विधान परिषद के मामले देश में एक जैसी व्यवस्था हो,  सरकार के मंत्री विधायक ही सरकार से नाराज, आए दिन कर रहे हैं इस्तीफे की बात एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!