पार्वती चरण-दो से प्रदेश सरकार को मिलेगा 270 करोड़ का राजस्व : सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट

by
एएम नाथ। शिमला :  आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार को पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 800 मेगावाट की पार्वती दो परियोजना में बिजली उत्पादन का ट्रायल चल रहा है, जो अप्रैल माह तक जारी रहेगा।
दिसंबर 1999 से बन रही परियोजना को एनएचपीसी ने 25 साल बाद धरातल पर उतारा है। इस परियोजना को पूरा करने में भारत सरकार की कंपनी को कई बाधाओं से जूझना पड़ा। बहरहाल, अब परियोजना की चार टरबाइनें घुमना शुरू हो गई हैं। हर टरबाइन से 200-200 मेगावाट बिजली को उत्पादन होगा। ट्रायल के बाद जब बिजली का उत्पादन होगा तो नौ राज्यों और दामोदर वैली कारपोरेशन को बिजली सप्लाई की जाएगी। परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली से न केवल केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का लाभ होगा। वहीं, प्रदेश सरकार को भी वर्तमान औसत बिजली दरों के अनुसार प्रदेश सरकार को करीब 270 करोड़ रुपये की सालाना आय प्राप्त होगी।
इसके अलावा कुल उत्पादन का एक प्रतिशत का सालाना लाडा को भी वर्तमान बिजली दरों के अनुसार करीब 22 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसे बिजली के प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उधर, परियोजना के चरण दो के अधिकारियों व कर्मचारियों में 25 साल की कड़ी मेहनत के बाद खुशी का माहौल है। अब सभी को परियोजना के उद्घाटन का इंतजार है। पार्वती चरण-दो के परियोजना निदेशक निर्मल सिंह ने कहा कि पार्वती चरण दो की कमीशनिंग हिमाचल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रही है। अभी परियोजना का ट्रायल चल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिमला में पहले विंटर कार्निवल का आयोजन, 450 महिलाओं ने महानाटी की प्रस्तुत : दो दिन में हिमाचल प्रदेश में 30 हजार पर्यटक वाहन आए – मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला (एएम नाथ ) :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर शिमला विंटर कार्निवल का शुभांरभ करते हुए कहा कि शिमला में विंटर कार्निवल का आयोजन पहली बार किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का बिलासपुर में हुआ समापन : एडीसी ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। बिलासपुर, 31 जनवरी: जिला बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आज समापन हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा उच्च वेतनमान : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में हुई 12 से 15% वृद्धि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा  शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम...
Translate »
error: Content is protected !!