पार्षद की भूमिका स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

by

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के नवनिर्वाचित पार्षद पदम देव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर वार्ड नम्बर 02 के नवनिर्वाचित पार्षद पदम देव को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि पार्षद अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद का पद महत्वपूर्ण होता है और स्थानीय स्तर पर विकास कार्य में पार्षद की भूमिका विशिष्ट रहती है।
उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित पार्षद अपने कर्तव्यों के निर्वहन के माध्यम से लोगों की आशाओं पर खरा उतरेगें।
संजय अवस्थी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पार्षद के रूप में की। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने क्षेत्र के निवासियों के सबसे समीप रहकर कार्य करता है।
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 से नवनिर्वाचित पार्षद पदम देव उप निर्वाचन में विजय प्राप्त की है।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, समस्त पार्षदगण, व्यापार मण्डल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् किया शुभारंभ : देवी-देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। मंडी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने मृतक युवक पर एनडीपीएस एकट तहत किया मामला दर्ज : मृतक युवक के पिता ने एससी कमिशन व एसएसपी को संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ की श्किायत

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने अढ़ाई वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ कर मौत का शिकार हो चुके युवक गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर खाकी पर एक दाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला, सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में हुई तबाही का लिया जायजा :

शिमला : भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने इस बार हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। हिमाचल में हुई तबाही का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!