पालमपुर अस्पताल में बनेगी 100 वाहनों के लिए पार्किंग : आशीष बुटेल

by
सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट का लोकार्पण,   निगम के सभी वार्डों में बनेंगे वेलनेस सेंटर
एएम नाथ।  पालमपुर, 25 नवंबर :- विधायक आशीष बुटेल ने सिविल अस्पताल पालमपुर में नयीं आईपीडी ब्लॉक में तीन ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट सुविधा का शुभारंभ किया।
आशीष बुटेल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनमानस को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
बुटेल ने कहा कि तीन ऑपेरशन थिएटरों में ईएनटी, जनरल एवं ऑर्थो सर्जरी और हाउ टू राइट गाइनेकोलॉजिकल ऑपरेशन थिएटर की सुविधा उपलब्ध की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त रोगियों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब साढ़े 4 करोड रुपए की लागत से 100 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी सृजित की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी की गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर अस्पताल के अलावा आईमा में सामुदायिक वैलनेस सेंटर में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एक नर्स और चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी तैनात किया गया है। इसी तरह भरमात, खलेट और कलियारकड में भी सामुदायिक वैलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में नगर निगम के सभी वार्डों में इस तरह के वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।
आशीष ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनूरी, शहीद मेजर सुधीर वालिया (अशोक चक्र) के नाम पर है और भारत के वीर योद्धा का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में ईएसआई की अतिरिक्त सुविधा आरम्भ की जा रही है। इससे ईएसआई से पंजीकृत लोगों को भी सुविधा उपलब्ध होंगी और इसमें फैक्ट्री, पावर प्रोजेक्टस के कर्मचारी जो ईएसआई में पंजीकृत हैं, उन्हें भी बेहतर उपचार सुविधा, यहां से बनी पर्ची पर सम्बन्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा वर्कर्स को भी इएसआई उपचार सुविधा में सम्मिलित करने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना से स्थानीय लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनूरी में इएसआई अस्पताल आरंभ होने से लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। आशीष ने कहा कि यहां कार्यरत किसी भी आशा वर्कर को हटाया नहीं जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के आसपास ने हो कोई अनधिकृत निर्माण – उपायुक्त*

उपायुक्त ने की हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता* शिमला 17 अक्टूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के सम्मेलन कक्ष में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में बरसात से हुई भारी आपदा पर हिपा में मंथन : दो दिवसीय कोलोकियम सीरीज का आयोजन, सदस्य एनडीएमए ने किया शुभारंभ

शिमला, 10 अक्टूबर – हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) एवं हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आपदा जोखिम में कमी तथा भविष्य के बुनियादी ढांचे पर आधारित दो दिवसीय वार्तालाप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
Translate »
error: Content is protected !!