पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल कार्यालय समक्ष दिया धरना

by

गढ़शंकर, 14 मई: प्रांतीय कमेटी पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया गया। इस मौके वक्ताओं ने संबोधित करते मांग की कि पेंशनरों के बढ़े स्केलों का बकाया 1-1-2016 से 30-6-2021 तक जिसकी एक किश्त अप्रैल 2025 से मिलनी थी की अदायगी तुरंत करने, पीएसपीसीएल द्वारा वित्तीय सर्कुलर मार्च 2025 बकाया देने संबंधी जारी किया किंतु इसकी अदायगी नहीं की गई। वक्ताओं ने मांग की कि महंगाई भत्ते की बकाया किश्तें जारी की जाएं, 31/12/2015 से पहले सेवानिवृत्ति पेंशनरों को 2.59 फैक्टर से स्केल शोधे जाएं, सेवानिवृत कर्मचारियों को बिजली के प्रयोग में रियायत दी जाए, 200 रुपये डिवलपमेंट टैक्स की कटौती बंद की जाए, विभाग में खाली पड़े पदों को पक्की भरती से भरा जाए, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजमों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, बिजली एक्ट 2003 और बिजली एक्ट 2020 रद्द करके बिजली एक्ट 1948 अनुसार बिजली बोर्ड का पुराना स्वरूप बहाल किया जाए, 1-1-2016 के पश्चात सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को सेवानिवृत मानते हुए अप्रैल 2025 से बकाया किश्तें जारी की जाएं।
धरने को रामपाल, हरपाल सिंह गिल, महेंद्र लाल, स्वर्ण सिंह, भजन सिंह भौर, बलबीर सिंह, सोहन सिंह चक फुल्लू, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, जगदीश राय पोजेवाल, बेअंत सिंह, नवांशहर सर्कल अध्यक्ष कुलविंदर सिंह अटवाल, सर्कल सचिव अश्विनी कुमार गढ़शंकर, नवांशहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मेहता, मंडल सचिव मदनलाल, अमरीक सिंह टीएसयू नेता, जगदीश चंद्र बलाचौर आदि ने संबोधित किया। मंच की कार्यवाही अमरीक सिंह रामगढ़ झुग्गियां ने चलाई और अध्यक्षता इंजीनियर कमल देव द्वारा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए : ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे,

गुरदासपुर : पंजाब बॉर्डर पर धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्कर लगातार अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लौट आओ विनेश, जिंदगी यहीं खत्म नहीं, मैं आपका दर्द समझता हूं… विनेश फोगाट के पक्ष में उतरा ये गोल्ड मेडलिस्ट

भारत की बेटी विनेश फोगाट को जापान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रि हिगुची का समर्थन मिला है। रि हिगुची पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। रि...
article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर भर्ती : 85,920 रुपये तक मिलेगी सैलरी,

पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर के 17 राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के 750 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र...
article-image
पंजाब

सैना पर हमे गर्व : ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के लिए सेना को वधाई – भारत सरकार के हर कदम के हम साथ – राजिंदर सिंह शुका

गढ़शंकर :  भारतीय सेनाओं ने गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आंतकियों द्वारा पहलगाम में मासूम लोगों को निमर्म हत्या करने की घिनौनी घटना का बदला ले लिया...
Translate »
error: Content is protected !!