पिकअप जीप से शराब की 75 पेटियां बरामद : आरोपी चालक गिरफ्तार

by

एएम नाथ।  चम्बा :    जिले के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप जीप से देसी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।  जीप और शराब को कब्जे में लेकर थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बकलोह का दल एएसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में सोमवार देर रात तुनुहट्टी के समीप पैट्रोल पंप पर वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान जसूर से चम्बा की ओर जा रही पिकअप जीप (एचपी 73-1364) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें से शराब की 75 पेटियां बरामद हुईं। उक्त शराब की खेप को आटे व नमक की बोरियों के नीचे छिपाया हुआ था। जीप चालक राकेश कुमार (32) पुत्र देवी चंद निवासी मल्ला डाकघर खुंदेल तहसील व जिला चम्बा शराब का कोई वैध लाइसैंस नहीं दिखा पाया जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, डॉक्टरों से किया संवाद : मरीजों को प्रदेश में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं – मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  नाहन  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के उपरांत डॉक्टरों के साथ संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था बने, एडीसी ने बैठक में दिए निर्देश

ऊना :   जिला ऊना के सभी सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
Translate »
error: Content is protected !!