पिछली सरकारों ने निजी हितों के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया : सीएम मान

by
फाजलिका : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी निजी लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया।
मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्वतंत्रता का फल वास्तविक अर्थों में हर घर तक नहीं पहुंचा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीते समय में सत्ता में बैठे लोगों ने हेरोइन जैसे नशे फैलाने, लोगों की लूट-खसोट करने, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया।
हम शहीदों के सपने साकार कर रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि आम आदमी पार्टी महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती के हर हिस्से पर महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों के निशान हैं, जिन्होंने हमें अन्याय, अत्याचार और जुल्म का डटकर विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
प्रदेश के लोगों को मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं
मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को देश की राजनीति के केंद्र बिंदु पर लाने का श्रेय अरविंद केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा नफरत और फूट डालने वाले एजेंडे को बढ़ावा दिया है, वहीं श्री केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ ने इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर राजनीति को नई दिशा दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

जॉइंट एक्शन कमेटी ने मोहाली के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा : फेज़ 8बी में प्रस्तावित कचरा प्रसंस्करण केंद्र का कड़ा विरोध जताया

मोहाली । जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह की अगुआई में आज मोहाली के डीसी कोमल मित्तल को एक ज्ञापन सौंपकर मोहाली के फेज़ 8बी में प्रस्तावित...
article-image
पंजाब

कनाडा से गोल्डी बराड़ हुआ फरार !

नई दिल्ली, 26 सितम्बर पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य मास्टर माइंड गैंगस्टर सतेन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार हो गया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की कनाडा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने...
पंजाब

हिमाचल सरकार का बी.पी.एल. चयन प्रक्रिया में सुधार का निर्णय सराहनीय : शान्ता कुमार

पालमपुर, 25 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बी.पी.एल. गरीबों का नया चयन करने का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!