पिता की हैवानियत का शिकार बेटी : माँ भी पिता की हैवानियत का देती थी साथ : इंसाफ के लिए वीडियो बना कर पहुंची थाने

by

समसतीपुर  :  बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता अपनी ही 18 वर्षीय लडक़ी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लडक़ी का आरोप है कि उसकी मां भी इसमें अपने पति अर्थात उसके पिता का साथ दिया। जो धमकियां देकर उसे चुप करवाते रहे। इसके बाद पीडि़त लडक़ी ने पिता की शर्मनाक करतूत का वीडियो बनाया तथा पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में पूछताछ कर रही है। आरोपी व्यक्ति की आयु लगभग 50 वर्ष है तथा पेशे से अध्यापक है। पीडि़ता का आरोप है कि पिता हर रोज उसके साथ गलत हरकतें करता था। जब भी वह अपनी मां से इस बात की शिकायत करती त वह उस पर ही आरोप लगाती रही।
पीडि़ता का कहना है कि जब वह अपने पिता की हरकतों से आते हुए रोसदा थाने पहुंची तो पुलिस वालों ने उसे भगा दिया और कोई शिकायत दर्ज नहीं की। जब पीडि़ता की वीडियो वायरल होकर उच्च अधिकारियों के ध्यान में आई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रोसेरा सब डिवीजन के डीएसपी सहयार अख्तर ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बेटी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर मैडम ज्योति बाला मट्टू ने परिवार सहित किया डॉ. जसबीर सिंह परमार के निवास का दौरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :; नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर मैडम ज्योति बाला मट्टू अपने परिवार सहित ज़िला होशियारपुर के गांव अजनोहा में रणजीत अस्पताल के एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार के निवास पर पहुँचीं। इस...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेताओं ने जेल में बंद सुखपाल सिंह खेहरा से की मुलाकात : सुखपाल सिंह खेहरा को संदेश दे दिया, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी – देवेंदर यादव

 पटियाला  :   पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुखपाल सिंह खेहरा से करीब 45 मिनट मुलाकात की।  इस अवसर पर जहां विपक्षी नेता प्रताप...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला का पिस्टल और दो मोबाइल कोर्ट से वापिस परिवार को मिल गए : जब तक कत्ल केस चल रहा, मोबाइल और पिस्टल को बेच नहीं सकते, पिस्टल और मोबाइल का रंग भी नहीं बदला जाएगा

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के एक साल बाद परिवार को सिद्धू मूसेवाला का पिस्टल और दो मोबाइल कोर्ट से वापिस मिल गए है। हालांकि उन्हें कोर्ट में हर पेशी पर...
पंजाब

पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास...
Translate »
error: Content is protected !!