पिता को धोखा : पिता की पत्नी से रचाई शादी : मामला पहुंचा पुलिस थाने

by

बाजपुर :  उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। सौतेली मां ने पति की पहली पत्नी के पुत्र से विवाह करवा कर मां-पुत्र के रिश्ते को दागदार कर दिया। पीडि़त पति ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी व पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला चौकी बन्ना खेड़ा पुलिस क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव का है। बुधवार को चौकी में पहुंचे पीडि़त ने अपनी समस्या बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पीडि़त इंद्र राम के अनुसार पहली पत्नी की मौत के बाद उसने करीब 11 साल पहले दूसरा विवाह कर लिया, जिस कारण पहली पत्नी से दो लडक़े उसको छोड़ गए। इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी से तीन बच्चे (दो बेटियां एक पुत्र) हैं।
कुछ समय के बाद उसके लडक़े घर आने लगे। आरोप है कि पिछले दिनी उसकी दूसरी पत्नी ने मां-पुत्र के पवित्र रिश्ते को दरकिनार सौतेले पुत्र से विवाह करवाया है। महिला घर में रखी हुई 20 हजार रुपये की राशि साथ लेकर चली गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। हालांकि पुलिस ने जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान के आवास का घेराव करने जा रहे प्रोफेसरों को पुलिस ने घसीटा : पगड़ियां उतरी

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच हाथापाई का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा नहीं हुआ था। अब संगरूर में प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पुलिस...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू ने मांगों के समाधान हेतु डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा …..बजट आने के बावजूद, नवांशहर के अधिकारी हर बार मानदेय देने में करते हैं देरी : लखविंदर कौर नवांशहर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला कार्यसमिति सदस्य जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह शहीद भगत सिंह नगर जी से मिलीं। जिला अध्यक्ष बलजीत कौर ने बताया...
article-image
पंजाब

पांगी के धरवास पंचायत में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की दम घुटने से दर्दनाक मौत

घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत धरवास में रविवार क़ो भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स...
Translate »
error: Content is protected !!