पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

by
रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 18 जून. 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन क्षेत्र के करीब 50 स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया 19 जून को भी जारी रहेगी तथा इच्छुक कलाकार मौके पर भी आवेदन कर सकते हैं। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पिपलू मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, डॉग शो तथा विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। 26 जून को आयोजित होने वाली स्टार नाइट मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेले के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर इसकी गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने हिमकेयर को दी नई मजबूती : तीन वर्षों में ऊना में 42 करोड़ की स्वास्थ्य राहत

ऊना, 19 फरवरी. जब कोई गंभीर बीमारी किसी परिवार की दहलीज़ पर दस्तक देती है, तो इलाज के साथ उसका भारी खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। इस आर्थिक बोझ को कम करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 895 फूड लाइसेंस व 9957 फूड बिजनेस ऑपरेटरः एडीसी

ऊना, 28 सितंबर: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहाकार समिति की तीसरी तिमाही की बैठक आज एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव बिल्ड़ों  पति पत्नी सहित तीन की मौत , 15 घायल : गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास , जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे डिलवां टोल प्लाजा के पास टाटा ऐस अर्टिगा कार की टक्कर में 

गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास गढ़शंकर।  गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह डेरा राधा सवामी, ब्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने हस्त निर्मित राखियों के मेले का किया शुभारंभ : स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को किया जा रहा सुदृढ़ – DC अपूर्व देवगन

जिला स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन प्रतियोगिता के विजेताओं को उपायुक्त ने वितरित किए इनाम चंबा, 25 अगस्त उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों...
Translate »
error: Content is protected !!