पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

by

ऊना : प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना हुआ है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के अतिरिक्त प्रदेश व प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालु भगवान नरसिंह के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान जहां स्थानीय लोग अपनी नई फसल को भगवान नरसिंह के चरणों में चढ़ाते हैं, तो वहीं भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर धन्य होते हैं। मेले के दौरान सदियों से बजती आ रही टमक की धमक आज भी पिपलू मेला में वैसे ही है, जैसे सैंकडों वर्ष पूर्व रही है। लोग आज भी टमक की मधुर धुन में रंगे हुए नजर आते हैं।
मेले के दौरान इलाके के विभिन्न स्थानों से आई अलग-अलग टोलियां वाद्ययंत्रों के साथ पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं। कई टोलियां मौजूद दौर में भी इस पुरातन परंपरा को संजो कर रख रही हैं। कोलका की टोली में शामिल राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर मेहर चंद, ठाकुर जोगराज, सूंका राम तथा कुलवंत सिंह आदि ने कहा कि उनके पूर्वज इसी प्रकार से पिपलू में आते थे तथा वह इस पंरपरा को आज भी निभा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को पुरानी पंरपराओं के बारे में पता चल सके।
वहीं पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन गायन और नृत्य करते हुए बलासा राम के नेतृत्व में गांव छपरोह तथा भगवान दास के नेतृत्व में गांव हरोट की मंडलियों ने भजन गायन के साथ साथ डांस करते हुए आमजन को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इन धार्मिक मंडलियों के मुखियाओं ने बताया कि वह पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी धार्मिक परंपरा को निभा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिपलू मेले में आने वाली धार्मिक मंडलियां कई दशकों से दूर दराज क्षेत्रों से पैदल चलकर आती हैं तथा अतीत की मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार नरसिंह मंदिर में आकर श्रद्धा से नतमस्तक होती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण के चुनाव का प्रचार बंद, 17 जनवरी को होगा मतदान पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

ऊना  : पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण का प्रचार अभियान शुक्रवार शाम 4 बजे से थम गया है तथा मतदान 17 जनवरी को होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करिया-भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा बुजुर्ग, लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बुजुर्ग व्यक्ति रावी नदी में कूद गया। लापता हुए बुजुर्ग को ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया मगर लापता का कोई सुराख़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को मिलेगी 25 हजार की एक मुश्त राशिः प्रो. राम कुमार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरोली में आज स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन ऊना, 8 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरोली में आज स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले...
Translate »
error: Content is protected !!