पिस्तौल की नोक पर तीन लुटेरों ने दिन दहाड़े महिला से लूटा कीमती सामान

by

गढ़शंकर : क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है। ताजा लूट की घटना गांव पोसी निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी जसवंत कौर के साथ हुई है जिसे दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूट लिया।जानकारी देते हुए पीड़िता जसवंत कौर ने बताया कि वह एक डायरेक्ट सेलिंग कंपनी में काम करती है और गत शाम करीब 5 बजे जब वह गांव पठलावा से नहर मार्ग पर अपने गांव पोसी आ रही थी। रास्ते में बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर उसका सारा सामान लूट लिया। लुटेरों ने उससे कंपनी किट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़िता ने संदेह प्रकट किया कि लुटेरों में से एक गांव पठलावा का निवासी भी है। इस घटना संबंधी पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में शिकायत कर दोषियों खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेराबस्सी से लापता हुए सात बच्चे पुलिस ने ढूंढे : बताया कैसे पहुंचे थे मुंबई – गले लगा रोने लगी माताएं

डेराबस्सी  :  मोहाली के डेराबस्सी आठ दिन पहले सात बच्चे एकसाथ लापता हो गए थे। बच्चों के गुम होने के बाद परिवार परेशान था और बच्चों को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर दिए...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ने इंस्पेक्टर ठाकुर को नकशा पास करवाने के लिए पांच हजार रिशवत लेते रंगे हाथों पकड़ा

होशियारपुर ।  विजिलेंस ने बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर गौरव ठाकुर को नकशा पास करवाने के लिए पांच हजार रिशवत लेते रंगे हाथों पकड़ा । इंस्पेक्टर गौरव ठाकुर के साथ आर्किटेक्चर दविंदर सिंह के खिलाफ...
article-image
पंजाब

पैन इंडिया के अंतर्गत शुरु हुए जागरुकता अभियानों के अंतर्गत हर गांव तक पहुंचाई जाएगी जागरुकता की अलख : जिले के दूर-दराज के इलाकों के अलावा केंद्रीय जेल, जुवेनाइल होम व स्पैशल होम को भी किया जाएगा कवर

होशियारपुर, 01 नवंबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि 9 नवंबर को माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में नेशनल लीगल अवेयरनेस डे संबंधी मैगा लीगल अवेयरनैस कैंप आयोजित किया जा...
article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अध्यापक दंपति के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी मान सरकार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में एक मज़बूत चट्टान...
Translate »
error: Content is protected !!