पीएचसी पोसी में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर किया लोगों को जागरूक

by

गढ़शंकर। प्राईमरी हैल्थ सैंटर पोसी के एसएमओ डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में विश्व एड्ज जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान डा. रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए एड्ज एक ला इलाज व भयानक बीमारी है। यह बीमारी पीड़ित व्यक्ति से असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से, दुषित रक्त चढ़ाने से, संक्रमित सूई या ब्लेड के इस्तेमाल से, एड्ज संक्रमित मां से उसकी होने वाली संतान को हो सकता है। इस बीमारी दौरान शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। वजन कम हो जाता है, लगातार खांसी, बार-बार जुकाम, बुखार, सिरदर्द, थकान, हैजा, भूख न लगनी आदि इस बीमारी के लक्षण हैं। यह लक्षण नजर आने व नजदीकी सेहत केंद्र में एड्ज का निशुल्क जांच करवानी चाहिए। यह बीमारी पीड़त व्यक्ति के साथ भोजन करने, बर्तन सांझा करने, हाथ मिलाने, गले मिलने, एक बाथरूम का इस्तेमाल करने, मच्छर व पशुओं के काटने से, खांसने व छींकने से नहीं फैलती है। इस बीमारी से बचने के लिए एड्ज पीड़ित व्यक्ति से असुरक्षित शरीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए तथा अपने साथी से वफादार रहना चाहिए, रक्त की अच्छी तरह जांच करके ही चढ़ाना चाहिए, उपयोग की गई सुई यां ब्लेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस मौके पर डा. रमनदीप कौर, हरपुनीत कौर, एलएचवी जोगिंदर कौर, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायत समिति गढ़शंकर के 25 जोनों से 76 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अजमायेगें किस्मत : 25 आप के, 22 कांग्रेस के, 14 भाजपा के, 7 बसपा के, 4 अकाली दल के तथा 4 आजाद उम्मीदवार

 गढ़शंकर, 6 दिसंबर: पंचायत समिति गढ़शंकर के 25 जोनों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 82 उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं, जिसके चलते अब 76...
article-image
पंजाब

आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा : होटल मैनेजर को भेजे थे फर्जी आधार कार्ड

पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
Translate »
error: Content is protected !!